फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvWI: कॉलिन के 'कहर' से मजबूत स्थिति में पहुंची कीवी टीम, कैरीबियाई गेंदबाजों की जमकर हुई पिटाई

Tue, 05 Dec 2017 12:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
कॉलिन डे ग्रैंडहोम - फोटो : File
विज्ञापन
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन कीवी टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। वेस्टइंडीड की पहली पारी को 134 रन पर समेट कर कीवी टीम ने जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट गंवाकर 447 रन बना लिए हैं। 
विज्ञापन


कीवी टीम को पहली इनिंग में 313 रन की बढ़त ले चुकी है। न्यूजीलैंड की ओर से इस मैच में अपना पहला टेस्ट खेल रहे ऑलराउंडर कॉलिन डे ग्रैंडहोम ने शतक लगाया। ग्रैंडहोम ने न्यूजीलैंड का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया। उन्होंने 74 गेदों पर 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 105 रन बनाएं। 

इसके अलावा रॉस टेलर 93 रन बनाकर केमर रोच के शिकार बने। वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा विकेट केमर रोच ने लिए। उन्होंने 19 ओवर में 73 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा चेस-कमिंस ने 2-2 और गेब्रियल-होल्डर ने 1-1 विकेट लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः इस कैरीबियाई खिलाड़ी के गेंदबाजी एक्शन को मिली आईसीसी की हरी झंडी 

अभी भी न्यूजीलैंड का एक विकेट गिरना बाकी है। मैच के तीसरे दिन विकेट कीपर ब्लंडेल (57) और तेज गेंदबाज बोल्ट (2) टीम की बढ़त को और आगे बढ़ाने के इरादे से उतरेंगे। वेस्टइंडीज की कमजोर बैटिंग लाइन की वजह से मैच में कीवी टीम की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें