खलील ने कहा कि कप्तान रोहित शर्मा ने मैदान (ईडन पार्क) के आकार को लेकर बताया था कि इस मैदान का आयाम दूसरे मैदानों से बिलकुल अलग है।
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले इस गेंदबाज ने कहा, ‘रोहित भाई ने हमें बताया था कि बल्लेबाज किस दिशा की ओर ज्यादा शॉट खेलने की कोशिश करेंगे और कैसे उन्हें रोका जाए।’