फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के तीन मिनट बाद ही पति की इस हरकत पर पत्नी ने दे दिया तुरंत तलाक

Sat, 09 Feb 2019 12:20 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
खाड़ी देश कुवैत में चट शादी और पट तलाक का एक मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने शादी के महज तीन मिनट बाद ही अपने पति को तलाक दे दिया। इसे कुवैत के इतिहास में सबसे छोटी शादी कहा जा रहा है। तलाक की वजह तो और भी दिलचस्प है। खास बात ये है कि इस बारे में पता चलने के बाद लोग भी दुल्हन को सपोर्ट कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Social Media
Q8 News के मुताबिक, जब एक कपल ने कोर्ट में शादी करने के लिए पहुंचा था। इस शादी को लेकर दूल्हा-दुल्हन बेहद खुश थे। शादी का कॉन्ट्रेक्ट साइन करने के बाद जब कपल कोर्ट रूम से बाहर निकल रहा था, इसी दौरान अचानक दुल्हन का पैर फिसल गया और वो गिर गई। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Social Media
दुल्हन के फिसलने के बाद दूल्हे ने उसकी मदद करने की बजाए उसे स्टूपिड (बेवकूफ) कह दिया। जिसके बाद अपना मजाक उड़ाने से नाराज लड़की तुरंत कोर्ट रूम के अंदर पहुंच गई। नाराज दुल्हन ने चंद मिनट बाद ही ऐसा फैसला ले लिया जिसे जानकर सभी हैरान रह गए।

4 of 6
- फोटो : Social Media
बेवकूफ कहे जाने से नाराज दुल्हन ने शादी के तुरंत तीन मिनट बाद ही जज से इस शादी को रद्द करने के लिए कह दिया। जज लड़की की बात सुनकर हैरान रह गया और उसने दुल्हन से दोबारा अपने फैसले के बारे में सोचने के लिए कहा। लेकिन लड़की ने अपना फैसला नहीं बदला और जज को शादी रद्द करना पड़ी।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : PTI
ये शादी सिर्फ तीन मिनट ही रह सकी। जिसके बाद इस तलाक को कुवैत में अबतक का सबसे कम वक्त में हुआ तलाक और इस शादी को कुवैत की सबसे कम वक्त के लिए हुई शादी माना जा रहा है। घटना के सामने आते ही सोशल मीडिया पर दुल्हन के लिए जमकर सहानुभूति की लहर दौड़ पड़ी और यूजर्स ने उसका खूब सपोर्ट किया। वहीं दूल्हे को लेकर जमकर भड़ास निकाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक यूजर ने कहा कि महिला सही थी और उसने सही फैसला किया। एक ट्विटर यूजर ने कहा कि शादी की शुरुआत में ही यदि पति इस तरह की हरकत करता है, तो उसे छोड़ देना ही अच्छा है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जिस शादी में सम्मान नहीं है, वह शुरुआत से ही असफल हो जाती है। कई यूजर्स ने लिखा, 'बिना सम्मान के कोई शादी बेकार है, लड़की ने सही फैसला लिया।' एक महिला यूजर ने लिखा, 'बेहद मजबूत महिला, अगर मैं होती तो मैं भी ऐसा ही करती।' एक अन्य महिला ने लिखा, 'अगर शुरूआत में ही उसका रवैया ऐसा है, तो उसे छोड़ देना ही बेहतर था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें