फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvIND: फिर टकराए जडेजा और मांजरेकर, मैन ऑफ द मैच देने को लेकर हुई बहस

Mon, 27 Jan 2020 04:34 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मांजरेकर और जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बेबाकी से अपनी बात रखने वाले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने कमेंटेटर संजय मांजरेकर को एक बार फिर ट्रोल कर दिया है। रविवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। 

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

राहुल ने 50 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने नाबाद 44 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी हुई। 

विज्ञापन

केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना जाना टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर संजय मांजरेकर को नागवार गुजरा। उनका मानना था कि इस मैच में जीत के लिए किसी भारतीय गेंदबाज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना जाना चाहिए था। 



ट्विटर पर मांजरेकर के इस पोस्ट का रविंद्र जडेजा ने तगड़ा जवाब दिया। उन्होंने मजे लेते हुए उनसे पूछा, 'उस गेंदबाज का नाम क्या है? प्लीज प्लीज बताइए।'

विज्ञापन

इसके बाद मांजरेकर ने हंसते हुए कहा, 'यह अवॉर्ड आपको या फिर बुमराह को मिलना चाहिए था। बुमराह को, क्योंकि जब उन्होंने 3, 10, 18 और 20वां किया तो वह काफी किफायती साबित रहे। बता दें कि जडेजा ने चार ओवरों में 18 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि बुमराह ने 21 रन देकर एक विकेट हासिल किए। 



यह पहली बार नहीं जब जडेजा ने मांजरेकर को ट्रोल किया हो। इससे पहले भी 2019 वर्ल्ड कप के दौरान सेमीफाइनल मैच से पहले मांजरेकर ने जडेजा पर कमेंट करते हुए उन्हें 'कामचलाऊ' क्रिकेटर बताया था। मांजरेकर के इस बात पर जडेजा ने कहा था कि दूसरों का सम्मान करना सीखो। मैं आपसे ज्यादा मैच खेला हूं और खेल रहा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें