फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरीज हार के बाद छलका विलियमसन का दर्द, बोले- सुपरओवर कभी हमारे लिए अच्छे नहीं रहे

Wed, 29 Jan 2020 08:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने बुधवार को तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को सुपरओवर में हराकर इतिहास रच दिया। भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से पहले ही अपने नाम कर ली है। बाकी के बचे दो मैच महज एक औपचारिकता भर होगी। पहली बार भारत ने न्यूजीलैंड में कोई टी-20 सीरीज अपने नाम किया हो। 
 
विज्ञापन

2 of 5
केन विलियमसन - फोटो : pti
हैमिल्टन के सेडेन पार्क स्टेडियम में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भी छह विकेट खोकर 179 रन बना ली। स्कोर टाई होने के साथ ही यह मुकाबला सुपर ओवर में चला गया। 
विज्ञापन

3 of 5
केन विलियमसन - फोटो : social media
सुपरओवर में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 20 रन बनाकर यह मुकाबला जीतकर न्यूजीलैंड में इतिहास रच दिया। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला वेलिंग्टन में 31 जनवरी को खेला जाएगा। मैच के बाद कप्तान केन विलियमसन ने भी माना कि सुपर ओवर उनके लिए अच्छे नहीं हैं।
 

4 of 5
केन विलियमसन - फोटो : social media
मैच के बाद विलियमसन ने कहा, 'हमारे लिए सुपर ओवर अच्छे नहीं रहे हैं, इसलिए हमें तय समय में ही अच्छा करना होगा और अच्छे रिजल्ट लाने होंगे। पहले दो मैचों की तुलना में टीम ने अच्छा किया है। इस बात की खुशी है। हमने वैसे सभी विभागों में अच्छा किया। हमने गेंद से अच्छी वापसी की।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'दोनों टीमों ने साइड की छोटी बाउंड्रीज का फायदा उठाया। इस तरह के प्रयास के बाद हारना बेहद निराशाजनक है, लेकिन यह छोटे अंतर का खेल है। तीन गेंदों पर हमने देखा कि भारत अपने अनुभव के दम पर हमसे आगे रहा। हमें उनसे सीखना चाहिए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें