फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता टेस्ट से पहले दादा के दरबार में पहुंची कीवी टीम

Thu, 29 Sep 2016 09:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : getty
विज्ञापन
पहला टेस्ट 197 रन से गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की टीम 0-1 से सीरीज में पीछे हो गई है। भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से तालमेल बैठाने के लिए जूझ रही कीवी टीम में भारत में सीरीज में अपनी नाक बचाने के लिए दूसरे टेस्ट में उतरेगी।
विज्ञापन


दूसरा टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुक्रवार से शुरु होगा। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड ने पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल टाइगर सौरव गांगुली से मदद मांगी है। दादा ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को अपने दरबार में स्वागत करते हुए उन्हें ईडन गार्डन्स में खेलने के लिए टिप्स दीं।

दादा ने सिर्फ जुबान से ही नहीं, बल्कि बल्ला उठाकर शॉट खेलकर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को दिखाए। ‘गॉड ऑफ ऑफसाइड’ के नाम से मशहूर सौरव गांगुली ने न्यूजीलैंड के बैटिंग कोच क्रैग मैकमिलन के साथ काफी वक्त बिताया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्पिनरों को नहीं मिलेगी मदद

न्यूजीलैंड - फोटो : getty
क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने खिलाड़ियों को बड़ी उत्साह के साथ कीवी बल्लेबाजों को विकेट के सामने ‘V’ में खेलने की सलाह दी। गांगुली ने कहा कि रन बनाने के लिए सीधे बल्ले से खेलना जरूरी है।

खबर है कि इस पिच पर स्पिनरों को ज्यादा मदद नहीं मिलेगी। इस मैदान के घास काफी कम कर दी गई है। दादा ने इस पिच का मुआयना करते हुए अपनी विशेष राय भी रखी।

बकौल गांगुली, “इस पिच पर गेंद शुरूआती दो दिन हरकत करेगी और स्पिनरों को तीसरे दिन से मदद मिलेगी। बरमूडा की घास के चलते विकेट काफी हार्ड है और बॉल तेजी से आएगी। इस घास की खास बात यह है कि यह नमी को खींच लेती और काफी तेज रफ्तार से बढ़ती है।” गांगुली को एक अच्छे मैच की उम्मीद है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें