मैट हेनरी (3/36) और नील वेगरन (3/18) की शानदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 1999 के बाद पहली टेस्ट सीरीज जीत की ओर निहार रही है। पहली पारी में 85 रन से पिछड़ी इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में नौ विकेट पर 122 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
मेजबान टीम अभी 37 रन ही आगे है। ओली स्टोन 15 रन पर खेल रहे हैं और जेम्स एंडरसन ने अभी खाता नहीं खोला है। अभी तक मार्क वुड ने सर्वाधिक 29 रन बनाए हैं।
चौथे दिन सुबह न्यूजीलैंड जीत हासिल कर सकती है और इससे उसे भारत के खिलाफ 18 जून से होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए एक अतिरिक्त दिन भी मिल जाएगा। इससे पहले न्यूजीलैंड ने रॉस टेलर (80) के अर्द्धशतक की मदद से पहली पारी में 388 रन बनाए थे।