फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup : 'यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप है', खराब प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज ने किया एलान

Sat, 15 Jun 2024 05:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

युगांडा के खिलाफ मैच से पहले ही न्यूजीलैंड की टीम विश्व कप के सुपर आठ दौर से बाहर हो गई थी। टीम अब ग्रुप सी में अपने आखिरी मैच में पापुआ न्यू गिनी का सामना करेगी जो टी20 विश्व कप में 34 साल के इस बाएं हाथ के गेंदबाज का आखिरी मैच होगा।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : BlackCaps X account
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड का प्रदर्शन मौजूदा टी20 विश्व कप में खराब रहा और टीम को ग्रुप चरण के शुरुआती दो मुकाबले में हार मिली। इस तरह कीवी टीम का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया। टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा टी20 विश्व कप खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उनका आखिरी वैश्विक टूर्नामेंट होगा। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के अहम सदस्य रहे हैं बोल्ट
बोल्ट 2011 में पदार्पण करने के बाद से न्यूजीलैंड टीम के अहम सदस्य रहे है। उन्हें टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने का अनुभव है। उन्होंने 2014 से चार टी20 विश्व कप में भाग लिया है। युगांडा के खिलाफ मैच से पहले ही न्यूजीलैंड की टीम विश्व कप के सुपर आठ दौर से बाहर हो गई थी। टीम अब ग्रुप सी में अपने आखिरी मैच में पापुआ न्यू गिनी का सामना करेगी जो टी20 विश्व कप में 34 साल के इस बाएं हाथ के गेंदबाज का आखिरी मैच होगा। इस प्रारूप के विश्व कप में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस सत्र से पहले टीम 2014 के बाद से हर बार सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही है।
विज्ञापन

बोल्ट ने युगांडा पर न्यूजीलैंड की नौ विकेट की जीत के बाद कहा, मैं अपनी बात करूं तो यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप होगा। मुझे बस इतना ही कहना है। निश्चित रूप से हम टूर्नामेंट में ऐसी शुरुआत नहीं चाहते थे। इसे पचा पाना कठिन है। हम निराश है कि आगे नहीं बढ़ सके लेकिन जब भी आपको देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है, तो यह गर्व का क्षण होता है। देश के लिए खेलने को लेकर ड्रेसिंग रूम में बहुत गर्व का माहौल है। पिछले कई वर्षों में हमारे रिकॉर्ड बेहतरीन रहे हैं। दुर्भाग्य से बीते सप्ताह हम अच्छा नहीं खेल सके और क्वालीफिकेशन से बाहर हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें