फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ने मात्र 36 गेंदों में जड़ा शतक, टी-20 में बनाया विश्व कीर्तिमान

Thu, 14 Jan 2021 11:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोफी डिवाइन - फोटो : ट्विटर
न्यूजीलैंड की कप्तान और स्टार क्रिकेटर सोफी डिवाइन ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर महिला टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने एक घरेलू टी-20 लीग में मात्र 36 गेंदों में यह कारनामा किया। 
विज्ञापन

2 of 5
सोफी डिवाइन - फोटो : सोशल मीडिया
31 वर्षीय डिवाइन ने गुरुवार को घरेलू सुपर स्मैश टूर्नामेंट के एक मुकाबले में वेलिंग्टन ब्लेज की तरफ से खेलते हुए ओटैगो के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। इस दौरान उन्होंने वेस्ट इंडीज की डिआंड्रा डॉटिन का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। डॉटिन ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 38 गेंदों में यह रिकॉर्ड बनाया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
सोफी डिवाइन - फोटो : ट्विटर
बात करें डिवाइन की बल्लेबाजी की तो उन्होंने अपने 108 रनों की नाबाद पारी में नौ छक्के और नौ चौके लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत डिवाइन की टीम वेलिंग्टन ने ओटागो स्पार्क्स को 10 विकेट से हरा दिया।

यही नहीं अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ डिवाइन ने अपनी एक पहल से भी लोगों का दिल जीत लिया। डिवाइन ने बल्लेबाजी के बाद उस बच्ची से भी मुलाकात की जिसे उनकी पारी के दौरान गेंद लग गई थी। उन्होंने स्टैंड में पहुंचकर बच्ची को अपनी टोपी दी और फिर उसके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

4 of 5
सोफी डिवाइन - फोटो : सोशल मीडिया
डिवाइन ने अपनी ऐतिहासिक पारी के साथ कई और रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वह अब न्यूजीलैंड में टी-20 (पुरुषों और महिलाओं) में सबसे तेज शतक लगाने वाली खिलाड़ी भी बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने पुरुष टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम शिफर्ट को पीछे छोड़ दिया। टिम ने 2017 में माउंट माउनगुई में नदर्न डिस्ट्रिक्ट की तरफ से खेलते हुए ऑकलैंड के खिलाफ 40 गेंदों में शतक जड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोफी डिवाइन - फोटो : ट्विटर
डिवाइन के टी-20 करियर की बात की जाए तो उन्होंने अब तक कुल 94 मुकाबले खेले हैं, इसमें 31 की औसत से 2447 रन बनाए हैं। यही नहीं गेंदबाजी में भी डिवाइन ने 17 की औसत से 91 विकेट अपने नाम किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें