क्रिकेट मैदान पर अक्सर अंपायरों को गलती करते हुए देखा गया और और उनकी एक छोटी सी गलती से मैच के परिणाम भी बदले हैं, लेकिन अंपायर्स भी आखिरकार इंसान ही हैं और इंसानों से गलती हो ही जाती है। अंपायरों के गलत फैसलों पर अक्सर खिलाड़ियों की नाराजगी मैदान पर देखी गई है और इसके लिए उन पर जुर्माना भी लगाया जाता है।
ऐसा ही एक वाकया हुआ है न्यूजीलैंड में खेली जाने वाली सुपर स्मैश टी20 टूर्नामेंट में। नॉर्थन नाइट्स और वेलिंगटन फायरबर्ड्स के बीच हेमिलटन में खेले जा रहे एक मुकाबले में न्यूजीलैंड के ऑल राउंडर एंटन देवसीच अंपायर के फैसले से इतने नाराज हो गए कि लाइव मैच के दौरान गाली देते हुए सुना गया।
एंटन देवसीच इस मैच में मिड ऑन पर बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे और उनके पास समित पटेल का कैच आता है। देवसीच उसे कैच तो नहीं कर पाते हैं, लेकिन छक्का बचाने के चक्कर में बॉल को पकड़कर बाउंड्री के अंदर फेंक देते हैं। इससे पहले देवसीच लाइव माइक पर कमेंटेटर्स से लाइव बात कर रहे थे। उनकी इस फील्डिंग के बाद मैदान पर मौजूद अंपयार बिली बाउडेन थर्ड अंपायर से मदद मांगते हैं।
ये भी पढ़ेंः इस पूर्व महान गेंदबाज की BCCI को दो टूक, कहा- 'कंट्रोल' शब्द हटा लो
थर्ड अंपायर जब इस फील्डिंग को रिप्ले में देखते हैं तो उसे छक्का करार देते हैं और थर्ड अंपायर के इस फैसले से देवसीच इतने नाराज होते हैं कि वो लाइव मैच में ही गाली दे देते हैं।
मैच के बाद मैच रेफरी ने देवसीच को लेवल 1.2.1 का दोषी पाया और उनके ऊपर 900 डॉलर (57616 रुपए) का फाइन लगाया। इससे पहले भी देवसीच कई मौकों पर अपने व्यवहार को लेकर विवाद में रह चुके हैं। बाएं हाथ के बैट्समैन एंटन देवसीच न्यूजीलैंड के लिए 12 वन-डे और 4 टी20 मैच खेल चुके हैं।
ये देखिए वीडियो-