ऑस्ट्रेलिया के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को अफागानिस्तान का यह खिलाड़ी इतना भा गया कि उन्होंने अपने ट्वीटर प्रोफाइल पर उसका फोटो लगा लिया। इसके बाद से गिलक्रिस्ट चर्चा में आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस धाकड़ बल्लेबाज ट्वीटर पर #NewProfilePic हैश टैग के साथ ट्वीट कर अपनी प्रोफाइल फोटो को बदला है।
गौरतलब है कि गिलक्रिस्ट ने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक में खुद की नहीं, अफगानिस्तान के उभरते खिलाड़ी राशिद खान की फोटो लगाई है। ऐसा माना जा रहा है कि गिलक्रिस्ट 19 साल के लेग स्पिनर राशिद के प्रदर्शन से इतने प्रभावित हो गए कि उन्होंने अपने प्रोफाइल पिक में राशिद का फोटो लगा दिया।
#NewProfilePic pic.twitter.com/MexNQUfXvh
— Adam Gilchrist (@gilly381) December 23, 2017
पढ़ेंः- अफगानिस्तान ने आयलैंड को 100 रन पर किया ढेर, राशिद खान ने बिखेरे जलवे
हाल ही में राशिद ने ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग में पदार्पण किया और पहले ही मैच में मैन ऑफ द मैच बने। उन्होंने एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटके। बीबीएल टी-20 खेलने वाले वह पहले अफगानी खिलाड़ी हैं। एडिलेड स्ट्राइकर्स ने एडिलेड में हुए उस मैच में सिडनी थंडर पर 53 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं, राशिद खान ने भी गिलक्रिस्ट को ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए धन्यवाद कहा है। साथ ही कहा है कि यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।
Thank you soo much @gilly381 it means to me a lot 😍😍😍
— Rashid Khan (@rashidkhan_19) December 24, 2017
बता दें कि गुगली गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले राशिद खान ने साल 2015 में 17 साल की उम्र में टी-20 इंटरनेशनल और वन-डे इंटरनेशल में डेब्यू किया था। राशिद ने 32 वन-डे में अब तक 70 विकेट और 27 टी-20 इंटरनेशनल में 42 विकेट हासिल किए हैं। राशिद खान 2017 में ही इतिहास रचते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले अफगानिस्तान के पहले क्रिकेटर बने थे।