फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली बोले, नए नियमों से क्रिकेट में बढ़ेगा रोमांच 

Sun, 22 Oct 2017 08:35 AM IST
amarujala.com, Presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : first cricket
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को कहा कि आईसीसी के नए नियमों से क्रिकेट खेल और रोमांचक तथा पेशेवर हो जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार से तीन वन डे मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। यह सीरीज आईसीसी के नए नियमों के तहत खेली जाएगी। विराट कोहली ने अपने गेंदबाजों के अब तक के प्रदर्शन पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि वह प्रतिभाशाली गेंदबाजों की टीम का कप्तान होने पर गर्व महसूस करते हैं। 
विज्ञापन


कोहली ने मैच पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कुछ नियम काफी क‌ठिन हैं। रन लेने के दौरान अगर बल्लेबाज का बल्ला हवा में रहा तो भी वह नाट आउट माना जाएगा। कैच को लेकर भी नए नियम लागू हो गए हैं। अगर पगबाधा रेफरल अंपायर के फैसले पर बदल गया इसके बाद भी डीआरएस रिव्यू कायम रहेगा। बदसलूगी करने पर अंपायरों को खिलाड़ी से मैदान से बाहर करने का अधिकार होगा। बल्ले की बीच की मोटाई और किनारों की मोटाई पर भी नए नियम लागू हो गए हैं।

कोहली ने कहा कि नए नियम के बाद आपको मैदान पर इसे याद भी रखना होगा। नियमों को ध्‍यान में रखने से क्रिकेट पर फोकस और बढ़ेगा। वन डे में टीम इंडिया के नंबर दो होने पर  कप्तान कोहली ने कहा कि रैंकिंग उनके लिए कोई मायने नहीं रखती है। हम यह सोचकर दुखी नहीं होते कि हमारी रैंकिंग चली गई। हम ब्रेक में थे दक्षिण अफ्रीका मैच खेल रहा था। लिहाजा वह हमसे आगे हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
The more the merrier. Captain @imVkohli more than happy to have a strong pool of bowlers #TeamIndia #INDvNZ pic.twitter.com/UUmHdVphLX — BCCI (@BCCI) October 21, 2017   #TeamIndia captain @imVkohli cannot resist playing his two young wrist spinners at one go #INDvNZ pic.twitter.com/MSr5LrIEgZ — BCCI (@BCCI) October 21, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें