बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि विराट कोहली से बातचीत के बाद ही रोहित शर्मा को भारत की वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। उन्हें इस बात की जानकारी पहले से थी कि टी-20 के बाद रोहित को वनडे टीम की कप्तानी भी दी जाएगी। गांगुली के अनुसार चयनकर्ता नहीं चाहते थे कि भारत की वनडे और टी-20 टीम के कप्तान अलग-अलग हों। ऐसे में जब विराट ने टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था, तब चयनकर्ताओं ने उसने बात की थी। इसके बावजूद विराट ने टी-20 की कप्तानी छोड़ी और बाद में उन्हें उनकी जगह रोहित को टी-20 के साथ-साथ वनडे टीम का कप्तान भी बनाया गया।
चयनकर्ताओं ने विराट से कहा था कि वो टी-20 की कप्तानी छोड़ने से पहले अपने फैसले पर फिर से विचार करें, लेकिन विराट ने उनकी बात नहीं सुनी और टी-20 वर्ल्डकप के बाद कप्तानी छोड़ने का एलान किया। विराट का कहना था कि अपना वर्कलोड कम करने के लिए उन्होंने यह फैसला किया है। वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी करने के लिए उन्हें थोड़े समय की जरूरत है। इसके बाद उनसे वनडे की कप्तानी भी छीन ली गई।