फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड सीरीज से पहले भारत को मिलेंगे नए चयनकर्ता, BCCI की एजीएम में गठित नई सीएसी लेगी साक्षात्कार

Tue, 22 Dec 2020 07:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीसीसीआई
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की आम सभा (एजीएम) गुरुवार को नई क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का गठन करेगी, जो फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली श्रृंखला से पहले तीन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को चुनेगी।

विज्ञापन


पता चला है कि मदनलाल की अध्यक्षता में समिति का गठन सिर्फ एक बैठक के लिए किया गया था और अहमदाबाद में बोर्ड की आगामी एजीएम के बाद नई सीएसी जिम्मेदारी संभालेगी और साक्षात्कार लेगी।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'मदनलाल, रुद्र प्रताप सिंह और सुलक्षणा नाईक को सिर्फ एक बैठक के लिए नियुक्त किया गया था जिसमें सुनील जोशी और हरविंदर सिंह को चयनकर्ता चुना गया।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'एजीएम के बाद सभी क्रिकेट समितियों का गठन किया जाएगा इसलिए नई सीएसी का भी गठन होगा और इसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।' तीन क्षेत्रों से चयनकर्ताओं के पदों के लिए कुछ जाने माने नामों ने आवेदन किया है। इसमें सबसे बड़ा नाम पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजित अगरकर का है जिन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए सभी प्रारूपों में 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

अगरकर पश्चिम क्षेत्र से एबे कुरुविला के साथ दावेदार हैं जबकि उत्तर क्षेत्र से मनिंदर सिंह और चेतन शर्मा ने आवेदन किया है। पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज शिव सुंदर दास पूर्व क्षेत्र से आवेदन करने वाले बड़े पूर्व खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें