फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामीबिया ने पहली बार किया टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई, नीदरलैंड को भी मिला टिकट

Tue, 29 Oct 2019 10:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीदरलैंड क्रिकेट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

नीदरलैंड और नामीबिया ने आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। मंगलवार को नीदरलैंड ने जहां यूएई को हराया तो नामीबिया ने संयुक्त अरब अमीरात को आठ विकेट से हराकर अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड टी-20 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। 

विज्ञापन


ब्रेंडन गलोवेर ने 12 रन पर चार विकेट लेकर करिअर का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। नीदरलैंड ने यूएई को नौ विकेट पर 80 रन पर ही सीमित कर दिया और फिर महज 15.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए बेन कूपर ने 41 गेंद में 53 रन बनाये।

इस तरह नीदरलैंड्स टी-20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने वाली तीसरी तो नामीबिया चौथी टीम बन गई, इससे पहले पपुआ न्यू गिनिया और आयरलैंड ने क्वालीफाई किया है। नामीबिया की टीम ने आखिरी बार 2003 का 50 ओवर का वर्ल्ड कप खेला था। यूएई के पास भी हालांकि टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का मौका होगा, लेकिन इसके लिए उन्हें करो या मरो मैच में स्काटलैंड को हराना होगा।
विज्ञापन


दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कई उतार-चढ़ाव आए। नामीबिया कई बार बैकफुट पर नजर आई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उनकी टीम ने 69 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ओमान की टीम का स्कोर पावरप्ले के दौरान एक विकेट पर 57 रन था। खावर अली ने नामीबिया के पेस अटैक पर करारा हमला किया था।

पहली बाधा को उन्होंने क्रेग विलियमस और जेजे स्मिथ के बीच छठे विकेट के लिए हुई 83 रनों की साझेदारी के जरिए पार किया। टीम ने इसके जरिए सात विकेट पर 161 का स्कोर खड़ा किया। वहीं दूसरी पारी में उसके स्पिनर्स ने मुकाबला पलट कर रख दिया। ओमान के पास नामीबिया की फिरकी का कोई जवाब नहीं था।

विलियम्स ने अपने मीडियम पेस से रन गित पर लगाम लगाई और इसके बाद बनार्ड श्लोत्ज ने बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी का कमाल दिखाया। उन्होंने 14 रन देकर तीन विकेट लिए। इसमें खावर का बड़ा विकेट भी शामिल था जो बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में स्टंप हो गए। इसके साथ ही गरहर्ड अरासमस ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी से 19 रन देकर तीन बड़े विकेट लिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें