लामिछाने ने लिखा था, ''मेरे प्रिय शुभचिंतकों, मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि मैं निर्दोष हूं और मैंने आपके साथ कोई अन्याय नहीं किया है। मैं जिस अप्रिय स्थिति से गुजरा, उससे मैं उबर गया और मैंने खुद को निर्दोष और साजिश का शिकार साबित करने के लिए तैयार कर लिया है। मुझे यकीन है कि मेरे खिलाफ लगाए गए सभी गलत आरोप समय के साथ सामने आएंगे।''
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में वनडे मैच आज, युवाओं के पास खुद को साबित करने का मौका
नेपाल पुलिस ने इंटरपोल से मांगी थी मदद
संदीप के ठिकाने का पता नहीं लगने पर नेपाल पुलिस ने इंटरपोल से मदद मांगी थी। नेपाल पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल ने नेपाल के पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान संदीप लामिछाने के खिलाफ 'डिफ्यूजन' नोटिस जारी किया। नेपाली अदालत ने 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में आठ सितंबर को लामिछाने की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।