फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल तो चप्पलें पड़ते-पड़ते बच गई थीं: युवराज

Mon, 07 Jan 2013 07:23 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के खिलाड़ी युवराज सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में चप्पलें पड़ते-पड़ते बच गईं थीं। युवराज सिंह इंग्लैंड के खिलाड़ी केविन पीटरसन के साथ दिल्ली में एक ऑस्ट्रेलियन ब्रांड की चप्पलें लांच करने पहुंचे थे। युवराज ने इस ब्रांड को लांच करने के तुरंत बाद मीडियाकर्मियों से कहा, 'कल तो हमें चप्पलें पड़ते-पड़ते बच गई थीं।'
विज्ञापन


युवराज का इशारा पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे की तरफ था जिसे भारत ने रोमांचक अंदाज में जीतकर पाकिस्तान को क्लीन स्वीप से रोक दिया था। युवराज ने पाकिस्तान के आखिरी बल्लेबाज का कैच लपका था। यह पूछने पर कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में किस टीम पर चप्पलें पड़ सकती हैं, युवी ने कहा, 'इंग्लिश टीम ने टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और वह जीतने में कामयाब रही थी लेकिन वनडे सीरीज में हम वापसी करेंगे और सीरीज जीतेंगे।'

अपनी बल्लेबाजी के बारे में पूछे जाने पर युवराज ने कहा कि टी20 में मेरा अच्छा प्रदर्शन रहा था। वनडे में भी मैं अच्छी शुरुआत कर रहा हूं। गेंदें पूरी तरह बल्ले पर आ रही है लेकिन मैं बड़ी पारी नहीं खेल पा रहा हूं। मेरी कोशिश रहेगी कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मैं बड़ी पारी खेलूं।
विज्ञापन


युवराज ने ओपनर वीरेंद्र सहवाग को वनडे टीम से बाहर किए जाने और चयन के मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। इस सवाल पर युवराज ने कहा, 'नो कमेंट।'

दिल्ली को अपना दूसरा घर बताने वाले आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के इंग्लिश बल्लेबाज पीटरसन ने युवराज की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं युवी की गेंदों पर आउट न होऊं और अपना विकेट न गंवाऊं। हालांकि युवराज इस फिराक में होंगे कि मेरा विकेट झटक लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें