फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो युवा खिलाड़ी जो खटखटा रहे टीम इंडिया का दरवाजा, 2021 में मचा सकते हैं धमाल

Wed, 13 Jan 2021 09:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
कार्तिक त्यागी, रवि बिश्नोई और देवदत्त पडीक्कल - फोटो : Amar Ujala
एक नजर डालते हैं देश के उन युवा क्रिकेटरों पर जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की अपनी मंजिल को पाने में पूरी मेहनत से लगे हैं और जल्दी ही अपने प्रदर्शन और खेल के दम पर इस मुकाम को हासिल कर लेंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 9
रवि बिश्नोई - फोटो : ट्विटर
रवि बिश्नोई:
राजस्थान के 20 वर्षीय स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने बहुत तेजी से क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट चटकाए। उन्होंने 12 मैचों में 19 की औसत से 22 विकेट लिए। उन्होंने अपनी गूगली और उम्दा गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा। इसके बाद आईपीएल में किंग्स XI पंजाब ने उन्हें दो करोड़ की बड़ी राशि के साथ अपने साथ जोड़ा। यहां वह दिग्गज अनिल कुंबले की कोचिंग में और निखरे और टूर्नामेंट में 14 मैचों में 12 विकेट चटकाए। 
विज्ञापन

3 of 9
- - फोटो : SOCIAL MEDIA
देवदत्त पडीक्कल:
केरल से आने वाले बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ने आईपीएल के 13वें सीजन में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए उन्होंने लगातार रन बनाए। पडीक्कल को आईपीएल 2020 में शानदार प्रदर्शन के लिए इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। वह आरसीबी की ओर से पिछले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने 15 मैच में 124.80 की स्ट्राइक रेट के साथ 473 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच अर्धशतक लगाए। आईपीएल के अलावा पडीक्कल ने घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रथम श्रेणी में अभी तक 15 मैचों में 10 अर्धशतक की मदद से 907 रन बनाए हैं। यही नहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उनका प्रदर्शन और शानदार रहा है। उन्होंने यहां 13 मैचों में करीब 60 के औसत से 650 रन बनाए हैं। 

4 of 9
कार्तिक त्यागी - फोटो : ट्विटर @rajasthanroyals
कार्तिक त्यागी:
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भुवनेश्वर कुमार के क्षेत्र से आने वाले युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अपनी सटीक लाइन लेंथ और यॉर्कर गेंद से शानदार खेल दिखाया है। अंडर 19 वर्ल्ड कप 2020 में बेहतरीन गेंदबाजी करने के बाद उन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से भी शानदार प्रदर्शन किया। इसका इनाम भी उन्हें मिला जब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अतिरिक्त गेंदबाजों की सूची में उनका नाम शामिल किया गया। कार्तिक अगर इसी निरंतरता से प्रदर्शन करते रहे तो जल्दी ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते दिख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
ishan kishan
ईशान किशन:
धोनी के संन्यास लेने के बाद से टीम इंडिया में विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश अभी पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में घरेलू क्रिकेट में बल्ले और विकेटकीपिंग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन भविष्य में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं। किशन के लिए आईपीएल 2020 शानदार रहा। वह सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने। चाहे ओपनिंग हो या फिर फिनिशिंग हर रोल में बिहार का 22 वर्षीय यह बल्लेबाज फिट बैठता है। बड़े शॉट खेलने की काबिलियत के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी करने वाले किशन दमदार फिल्डर भी हैं। मुंबई के इस खब्बू बल्लेबाज ने 13वें सीजन में 14 मैचों में 145.76 की स्ट्राइक रेट के साथ 516 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक भी जड़े। 99 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। प्रथम श्रेणी में भी ईशान का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 44 मैचों में अब तक 2665 रन बनाए है, इस दौरान 273 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।
विज्ञापन

6 of 9
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : social media
ऋतुराज गायकवाड़
महाराष्ट्र के पुणे में जन्में 23 वर्षीय ऋतुराज गायकवाड़ ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद आईपीएल 2020 में भी प्रभावित किया। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी की। कोरोना से ठीक होने के बाद वापसी करते हुए गायकवाड़ ने छह मैचों में तीन अर्धशतकों के साथ 204 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120.71 का था। उन्होंने लगातार तीन मैचों में लगातार तीन अर्धशतक जड़े और चेन्नई की तरफ से ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। आईपीएल के अलावा इस बल्लेबाज ने इंडिया ए के लिए भी अहम योगदान दिया था। धोनी ने टूर्नामेंट के दौरान और बाद में इस खिलाड़ी की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की थी। ऋतुराज घरेलू क्रिकेट भी शानदार रहा है। उन्होंने 21 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं और 38 की औसत से 1300 से अधिक रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
इशान पोरेल - फोटो : सोशल मीडिया
ईशान पोरेल:
तेज गेंदबाजों में एक नाम ईशान पोरेल का भी है। अंडर 19 वर्ल्ड कप 2018 में धूम मचाने वाले बंगाल के 22 वर्षीय पोरेल काफी समय तक चोट से जूझते रहे। हालांकि इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी की। उन्होंने रणजी और दलीप ट्रॉफी में भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। उन्हें पंजाब की टीम ने आईपीएल 2020 के लिए अपने साथ जोड़ा था लेकिन यहां वह एक भी मैच नहीं खेल पाए। बावजूद इसके उनके रणजी, न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए के प्रदर्शन को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चार अतिरिक्त गेंदबाजों के साथ चुना गया। पोरेल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक 22 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं और 26 की औसत से 61 विकेट चटकाए हैं। टी-20 क्रिकेट में भी पोरेल ने 15 मैचों में 17 की औसत से 20 विकेट लिए हैं।

8 of 9
kamlesh nagarkoti
कमलेश नगरकोटी:
राजस्थान के युवा तेज गेंदबाज और अपनी रफ्तार से दिग्गजों को प्रभावित कर चुके नगरकोटी 2018 अंडर 19 वर्ल्ड कप का हिस्सा था। उस समय उन्होंने 150 की रफ्तार से गेंदबाजी कर सभी को चौंकाया था। इसके बाद कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें तीन करोड़ से अधिक की राशि देकर अपने साथ जोड़ा। हालांकि वह चोट की वजह से लगातार दो साल तक क्रिकेट से दूर रहे। लेकिन इसके बाद उन्होंने पिछले सीजन में वापसी की और खूब विकेट चटकाए। हाल ही में उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चार अतिरिक्त खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल किया गया था लेकिन अधिक कार्यभार होने की वजह से वह स्वदेश लौट आए।  
विज्ञापन

9 of 9
यशस्वी जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला।
यशस्वी जायसवाल:
भारत के उभरते सितारे और अंडर 19 वर्ल्ड कप 2020 में सर्वाधिक रन बनाने वाले यशस्वी जायसवाल भविष्य में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं। उत्तर प्रदेश के 19 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी मेहनत, निरंतरता और जुझारूपन की बदौलत खुद की पहचान बनाई है। यशस्वी ने पिछले साल विजय हजारे ट्रॉफी में 154 गेंदों में 203 रन बनाए थे जिसके बाद वह लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बने। उन्हें आईपीएल 2020 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने करीब ढाई करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें