फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashes: आखिरकार एशेज सीरीज से बाहर हो गए नाथन लियोन, इस खिलाड़ी को अगले टेस्ट में मिल सकता है मौका

Mon, 03 Jul 2023 03:48 PM IST
रोहित राज न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार 100वां टेस्ट खेलने वाले 36 साल के इस ऑफ स्पिनर को दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन क्षेत्ररक्षण के दौरान चोट लगी थी। वह फीजियो के सहारे मैदान से बाहर गए थे।
विज्ञापन
नाथन लियोन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज के बीच में बड़ा झटका लगा है। दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लियोन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। लियोन दाएं पैर की पिंडली की चोट के कारण बाकी के बचे तीन मैचों में नहीं खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार 100वां टेस्ट खेलने वाले 36 साल के इस ऑफ स्पिनर को दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन क्षेत्ररक्षण के दौरान चोट लगी थी। वह फीजियो के सहारे मैदान से बाहर गए थे।
विज्ञापन


चोट के बाद लियोन तुरंत मैच से चले गए और उन्होंने इसके बाद गेंदबाजी या क्षेत्ररक्षण नहीं किया। हालांकि, वह ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरे और अंतिम विकेट के लिए 15 रन की साझेदारी की। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किसी विकल्प की घोषणा नहीं की है और ऐसे में साथी ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी के तीसरे टेस्ट में उनकी जगह लेने की उम्मीद है।

नाथन लियोन - फोटो : सोशल मीडिया
नाथन लियोन ने क्या कहा?
लियोन सुनिश्चित नहीं है कि वह रिहैबिलिटेशन के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे या इग्लैंड में ही रहेंगे। इस अनुभवी स्पिनर ने कहा कि वह मर्फी का मार्गदर्शन करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। लियोन ने कहा, ''यहां अंतिम सत्र के दौरान (चौथे दिन) मैं टॉड के साथ बैठा और स्पिन गेंदबाजी के बारे में बात की जैसे हम करते हैं। मुझे टॉड पर काफी भरोसा है। वह शानदार खिलाड़ी है। वह सीखने के लिए तैयार रहता है। मैंने उसे कहा है कि मैं ड्रेसिंग रूम में उसके साथ रहूं या बेड पर बैठकर टीवी देख रहा हूं, मैं फोन पर हमेशा उपलब्ध रहूंगा।''
विज्ञापन

मैदान पर नाथन लियोन और ड्रेसिंग रूम में परेशान कप्तान पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया
मैच में क्या हुआ?
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। स्टीव स्मिथ के 110 और डेविड वॉर्नर के 66 रन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 416 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 325 रन ही बना सकी। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 91 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 279 रन बनाए। उस्मान ख्वााज ने 77 और स्टीव स्मिथ ने 34 रन का योगदान दिया। चौथी पारी में इंग्लैंड के सामने 370 रन का लक्ष्य था, लेकिन यह टीम 327 रन पर सिमट गई और 43 रन से मैच हार गई। इंग्लैंड की दूसरी पारी में कप्तान बेन स्टोक्स ने 155 रन बनाए। वहीं, बेन डकेट ने 83 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने तीन-तीन विकेट लिए। ग्रीन को एक विकेट मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें