फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड प्रदर्शन करने वाले लायन करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे

Fri, 08 Sep 2017 01:00 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
नाथन लायन
विज्ञापन
बांग्लादेश के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लायन करियर की सबसे बेहतर रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। ताजा आईसीसी रैंकिंग में लायन दुनिया में आठवें नंबर के गेंदबाज हो गए हैं। रैंकिंग में उनके इस समय 752 अंक हैं। इससे पहले वह पिछले साल मई में 12 वें नंबर के गेंदबाज थे। तब उनके अंक 696 थे।  लायन ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्टों में 22 विकेट लिए। अंतिम टेस्ट में लायन ने 13 विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
Trending Videos

लायन मैन ऑफ द मैच सीरीज चुने गए

नाथन लायन
लायन को ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर के साथ सीरीज का मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। वार्नर ने दूसरे टेस्ट में पहली पारी में 123 रन बनाए थे। वार्नर को भी रैंकिंग में एक स्‍थान का फायदा हुआ है। वह अब पांचवें स्‍थान पर आ गए हैं। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का नंबर पांचवां

ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : AP
बांग्लादेश  से सीरीज ड्रा खेलने पर ऑस्ट्रेलिया टीम को एक स्‍थान का नुकसान हुआ है। वह अब रैंकिंग में पांचवें स्‍थान पर काबिज है। बांग्लादेश 74 अंकों के साथ नौवें नंबर पर है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें