फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंडपेपरगेट विवाद: नाथन लियोन को लेकर बड़ा दावा, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने दिया था गेंद से छेड़छाड़ का सुझाव?

Fri, 27 Nov 2026 04:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सैंडपेपरगेट विवाद का मुद्दा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है और अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन को लेकर दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि लियोन ने 2018 में हुई इस घटना के कुछ महीनों बाद गेंद से छेड़छाड़ का सुझाव दिया था। हालांकि, इसे लेकर अभी तक लियोन या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
नाथन लियोन और पैट कमिंस - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैंडपेपरगेट विवाद को लेकर उस्मान ख्वाजा द्वारा बताई गई कहानी के बाद एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अब यह खबर आई है कि ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने कथित तौर पर इस विवाद के कुछ महीने बाद बॉल टैम्परिंग का सुझाव दिया था। नए खुलासे के तहत एक सीनियर खिलाड़ी ने अक्तूबर 2018 में यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान गेंद को चमकाने के लिए मिंट या लॉलीपॉप के इस्तेमाल का सुझाव दिया था, जो दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट दौरे के मुश्किल से छह महीने बाद हुआ था, जहां कैमरन बैनक्रॉफ्ट, डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ को सैंडपेपर विवाद के लिए सजा मिली थी।
विज्ञापन
Trending Videos

क्या है मामला? 
इस बात की पुष्टि उस्मान ख्वाजा ने की थी, जब वह कुछ दिन पहले एक पॉडकास्ट पर आए थे। एक ऑस्ट्रेलियन वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने गेंद को चमकाने के लिए मिंट या लॉलीपॉप इस्तेमाल करने का सुझाव दिया था, जिस पर उस समय के कप्तान टिम पेन और कोच जस्टिन लैंगर ने उन्हें डांटा था। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि लियोन मजाक कर रहे थे या नहीं, यह अभी साफ नहीं है, लेकिन ट्रेविस हेड ने इस पर आपत्ति जताई थी। इसके अलावा, आईसीसी ने उस समय गेंद को चमकाने के लिए किसी बाहरी चीज के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी थी। बाद में आईसीसी ने कोविड-19 महामारी के दौरान गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर भी बैन लगा दिया, जिसे कुछ साल बाद स्थायी कर दिया गया।

लियोन उस गेंदबाजी ग्रुप में शामिल थे, जिसने 2021 में एक ज्वाइंट एग्रीमेंट पर साइन किया था, जिसमें 2018 दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरान सैंडपेपर वाली साजिश की जानकारी से इनकार किया गया था। खबर है कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर होने वाली आगामी सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम से भी हटा दिया गया है, लेकिन इन दोनों घटनाओं को एक-दूसरे से जुड़ा हुआ कहने का कोई आधार फिलहाल नहीं है।
विज्ञापन

ख्वाजा के दावे के बाद फिर सुर्खियों में आया विवाद 
सैंडपेपर वाली बात उस्मान ख्वाजा के उस दावे के बाद फिर से सामने आई है कि 2018 दक्षिण अफ्रीका सीरीज के केप टाउन में तीसरे टेस्ट के दौरान पूरी टीम को सैंडपेपर के इस्तेमाल के बारे में पता था, जहां बैनक्रॉफ्ट को अपनी पैंट में सैंडपेपर छिपाते हुए देखा गया था। ख्वाजा ने यह भी कहा कि पोर्ट एलिजाबेथ में पिछले टेस्ट मैच के दौरान भी यह प्रैक्टिस चल रही थी। डेविड वार्नर, बैनक्रॉफ्ट और चैड सेयर्स ने भी इन दावों का समर्थन किया। हालांकि, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया और जोश हेजलवुड ने चेतावनी दी कि अगर कमिंस को कप्तान के पद से हटाया गया, तो वह रिटायरमेंट ले लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें