फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजम सेठी ने पीसीबी के मुआवजे के दावे पर आईसीसी के फैसले को ठहराया गलत

Fri, 23 Nov 2018 01:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नजम सेठी - फोटो : Cricfrenzy.com
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने द्विपक्षीय समझौते का सम्मान नहीं करने के लिए बीसीसीआई के खिलाफ उनके देश के मुआवजे दावे को ठुकराने के आईसीसी के फैसले को 'अस्पष्ट और बेतुका' करार दिया। सेठी ने इस फैसले को राजनीति से प्रेरित बताया।

विज्ञापन


बीसीसीआई के खिलाफ मुआवजा दावे की सिफारिश करने वाले सेठी ने कहा कि पाकिस्तान को मजबूत दावे में हार के लिए मजबूर किया गया। सेठी ने कहा, 'हमने अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ तरह से अपना दावा पेश किया था। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आईसीसी में भारत की ताकतवर लॉबी है। तब भी यह फैसला बेहद अस्पष्ट और बेतुका है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि यह फैसला राजनीति से प्रेरित है। इस समय आईसीसी में भारत की ताकत को कोई चुनौती नहीं दे सकता है।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें