फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 2 रन पर ऑलआउट हुई क्रिकेट टीम, फिर एक गेंद में निकला मैच का नतीजा

Fri, 24 Nov 2017 12:32 PM IST
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
cricket
विज्ञापन
क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और यहां सभी प्रेडिक्शन फेल हैं। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग का यह कथन भारत के घरेलू क्रिकेट मैच में एकदम सही साबित हुआ। बीसीसीआई अंडर-19 सुपर लीग महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में केरल ने नागालैंड की टीम को सिर्फ 2 रन पर ऑलआउट करके क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी। नागालैंड की 10 महिला बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सकी।
विज्ञापन


नागालैंड की ओपनर मेनका ने एक रन बनाया जबकि एक रन टीम के खाते में एक्स्ट्रा का जुड़ा। मेनका ने 18 गेंदों में एक रन बनाया। इसके बाद केरल ने सिर्फ एक ही गेंद में मैच जीत लिया। नागालैंड के गेंदबाज ने पहली गेंद वाइड डाली जबकि अगली गेंद पर केरल की महिला बल्लेबाज अंशु ने चौका जड़कर टीम को विजेता बनाया।


ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर के बेटे ने की घातक गेंदबाजी, इस टीम के बल्लेबाजों पर बरपाया कहर

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी नागालैंड टीम का पहला विकेट 2 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद 'तू चल मैं आई' को फॉलो करते हुए नागालैंड की महिला बल्लेबाज पवेलियन लौटती गई। विकेटों की पतझड़ ऐसी हुई कि टीम का पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवां, छठा, सातवां, आठवां, 9वां और आखिरी विकेट भी 2 पर ही गिर गया। इस तरह से पूरी टीम सिर्फ 2 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन


नागालैंड टीम के 10 बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल सके। टीम की तरफ से मुश्कान, एलिना, दीपिका कैंतुरा, कनिका, प्रियंका करमाकर, पोरी, सरीबा, ज्योती, जोएश्री, प्रियंका शून्य पर आउट हुईं। केरल की तरफ से मिन्नू मणी ने 4, सौरभ्य पी ने 2 और सैंड्रा सुरेन, बिबी सेबेस्टिम ने 1-1 विकेट हासिल किया।

ये भी पढ़ें: जहीर खान-सागरिका घाटगे परिणय सूत्र में बंधे, मुंबई में 27 को होगा रिसेप्‍शन

3 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केलरा की टीम ने सिर्फ एक बॉल पर ही मैच जीत लिया। नागालैंड की तरफ से दीपिका कैंतुरा ने पहला ओवर फेंका। पहली गेंद वाइड फेंकने के बाद अंशू ने अगली गेंद पर चौका लगा दिया और अपनी टीम को मैच जिता दिया।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें