फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब दर्शकों के गुस्से से सकपकाए श्रीनिवासन!

Mon, 27 May 2013 03:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-6 के फाइनल मुकाबले के बाद मैदान में उतरे बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की ईडेन गार्डेंस स्टेडियम में जमकर हूटिंग हुई।
विज्ञापन


स्पॉट फिक्सिंग को लेकर पिछले कई दिनों से विवादों में चल रहे श्रीनिवासन का नाम जैसे ही रवि शास्त्री ने अनाउंस किया, स्टेडियम में मौजूद करीब 61 हजार दर्शकों ने एक साथ हूटिंग शुरू कर दी।

दो बार हुई हूटिंग
श्रीनिवासन के दामाद की स्पॉट फिक्सिंग में संदिग्ध भूमिका को लेकर ही उनसे बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफे की मांग की जा रही थी। यही वजह थी कि जैसे ही उनका नाम लिया गया, दर्शकों ने हूटिंग शुरू कर दी। श्रीनिवासन का चेहरा फीका पड़ गया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के लिए जब श्रीनिवासन का नाम दोबारा पुकारा गया, तो पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। कुछ ही देर में, दर्शकों ने दोबारा हूटिंग शुरू कर दी। दर्शकों के एक बड़े जत्थे ने अपनी सीटें छोड़ दीं और घर का रुख कर लिया।
विज्ञापन


सचिन ने भी बनाई दूरी
प्रेजेंटेशन सेरेमनी के बाद जब श्रीनिवासन विजेता टीम मुंबई को ट्रॉफी सौंप रहे थे, सचिन किनारे हो गए थे। प्रज्ञान ओझा और हरभजन सिंह जब तक उन्हें मनाकर ट्रॉफी के पास लाते, खुद श्रीनिवासन रिकी पोंटिंग को ट्रॉफी पकड़ाकर चल दिए।

2010 में कॉमनवेल्थ खेलों की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सुरेश कलमाड़ी के साथ भी दर्शकों ने ऐसा ही बरताव किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें