फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललित मोदी की तरह श्रीनिवासन भी जाएंगे!

Sat, 25 May 2013 09:00 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
समय बदलते देर नहीं लगती। तीन साल पहले 2010 में आईपीएल का तीसरा संस्करण समाप्त होने की रात ही आईपीएल अध्यक्ष ललित मोदी को वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों में निलंबित कर दिया गया था और अब बारी बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की है।
विज्ञापन


आईपीएल-6 में सट्टेबाजों से सांठगांठ के आरोपों के चलते उनके दामाद की गिरफ्तारी के बाद श्रीनिवासन पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया है। बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि बोर्ड का एक वर्ग श्रीनिवासन के खिलाफ है और उनका निलंबन चाहता है।

श्रीनिवासन पर पहले भी बोर्ड प्रमुख और आईपीएल टीम मालिक होने के कारण हितों के टकराव के आरोप लगते रहे हैं। लिहाजा कुछ बोर्ड अधिकारी श्रीनिवासन को बाहर करने या फिर उन्हें कम से कम निलंबित करने की योजना बना चुके हैं।
विज्ञापन


ऐसी भी चर्चा है कि रविवार को कोलकाता में आईपीएल फाइनल के बाद बीसीसीआई के अधिकारी स्थिति पर चर्चा करने के लिए बैठक करेंगे और वे श्रीनिवासन से सम्मानजनक विदाई का रास्ता ढूंढने के लिए कहेंगे। अगर श्रीनिवासन इस्तीफा देने को राजी हो गए तब तो ठीक है लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो उनका निलंबन संभव है।
श्रीनिवासन का कार्यकाल इस वर्ष सितंबर में समाप्त हो रहा है और एक संशोधित नियम के तहत वह अगले वर्ष सितंबर तक पद पर बने रह सकते हैं। लेकिन मौजूदा हालात में ऐसा होना संभव नहीं दिखाई देता है।

25 अप्रैल की रात आईपीएल-थ्री के समाप्त होने के बाद तत्कालीन अध्यक्ष मोदी को निलंबित कर दिया गया था। तब आईपीएल फाइनल चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। आज 25 मई की तारीख है ओर 26 मई को आईपीएल-6 का फाइनल चेन्नई और मुंबई के बीच खेला जाना है।

मोदी पर उस समय वित्तीय अनियमिताओं के आरोप लगे थे और उन्हें ई-मेल के जरिए निलंबित करने का नोटिस तथा 34 पृष्ठों का पत्र भेजा गया था, जिसमें उन पर धांधली और गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे। हालांकि मोदी ने उस समय कहा था कि वह पूरी तरह निर्दोष है। आयकर विभाग की रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि मोदी की आईपीएल की तीन टीमों में हिस्सेदारी है और यह भी सवाल उठे थे कि क्या मोदी आईपीएल मैचों में मैच फिक्सिंग तथा सट्टेबाजी में शामिल हैं।

श्रीनिवासन के दामाद और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के शीर्ष अधिकारी गुरुनाथ मयप्पन को मुंबई पुलिस ने सट्टेबाजी के आरोपों में गिरफ्तार किया है।

मयप्पन चेन्नई के टीम प्रिंसिपल और सीईओ बताए जाते थे लेकिन चेन्नई टीम के मालिक इंडिया सीमेंट्स ने मयप्पन की गिरफ्तारी से पहले यह बयान जारी कर श्रीनिवासन के दामाद से किनारा कर लिया कि वह न तो टीम प्रिंसिपल हैं और न ही सीईओ। वह सिर्फ मानद सदस्य हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें