श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन जल्द ही देश के तमिल बहुल क्षेत्र नार्दन प्रोविंस के गवर्नर के रूप में एक नई पारी शुरू कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने उन्हें इस पद को स्वीकार करने के लिए निजी तौर पर निमंत्रण भेजा है।
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 800 विकेट लेने वाले 47 वर्षीय मुरलीधरन उन तीन नए गवर्नर में शामिल हैं जिनको राजपक्षे ने इस पद के लिए चुना है। मुरलीधरन ने मार्च 2005 में चेन्नई की रहने वाली मधिमलार राममूर्ति से शादी की थी। उन्होंने 2010 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।