फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश रैना नहीं यह खिलाड़ी है टीम इंडिया का असली संकटमोचक, पहले भी कर चुका है साबित

Sun, 08 Jul 2018 02:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक
विज्ञापन

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच रविवार को तीसरे व अंतिम-20 टी में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम की निगाह लगातार छठी सीरीज जीतने पर होगी। वहीं पिछले मैच में अप्रभावी रहने वाले भारत के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल इंग्लैंड के अच्छी तरह से तैयार बल्लेबाजों के खिलाफ वापसी करना चाहेंगे।

विज्ञापन


वहीं मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज मुरली कार्तिक ने टीम के बल्लेबाजी क्रम को लेकर एक बड़ बयान दे दिया है। दरअसल कार्तिक ने दिनेश कार्तिक को बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना से बेहतर बताया है। गौरतलब है कि कार्तिक ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई पिछली टी-20 सीरीज में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई थी।

मुरली कार्तिक ने कहा, 'इसमें कोई दोराय नहीं कि सुरेश रैना एक शानदार बल्लेबाज हैं, लेकिन उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने का ही अच्छा अनुभव है। रैना ने सभी बड़े स्कोर इसी नंबर पर किए हैं, लेकिन केएल राहुल पहले से ही उस नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसे में तीसरे नंबर भी कप्तान छेड़छाड़ नहीं कर सकते।'
विज्ञापन


'कप्तान कोहली भी नीचे आकर बल्लेबाजी नहीं कर सकते। ऐसे में कोई एक खिलाड़ी तो बल्लेबाजी के निचले क्रम में ऐसा होना ही चाहिए मुसीबतों की घड़ी में संकट से टीम को निकाल सके। मेरे खयाल से दिनेश कार्तिक इस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सबसे सही विकल्प है। टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 के फाइल में उतरने से पहले इस खिलाड़ी के बारे जरूर सोचना चाहिए।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें