फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड के साथ झगड़े के बीच मुरलीधरन ने देश के लिए रचा एक और इतिहास

Thu, 28 Jul 2016 11:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुथैया मुरलीधरन - फोटो : Getty
विज्ञापन
पूर्व ऑफ स्पिनर मुरलीधरन और उनके क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) के बीच जारी विवाद के बीच इस महान फिरकी गेंदबाज ने अपने देश श्रीलंका के लिए एक और रिकॉर्ड बना दिया है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत के सफलतम गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन और तीन अन्य को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस साल हाल ऑफ फेम में शामिल किया है। वह श्रीलंका की ओर से इस हाल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले क्रिकेटर हो गए हैं।

आईसीसी ने एक बयान में कहा, "मुरलीधरन, कारेन रोल्टन, आर्थर मौरिस और जार्ज लोमैन को इस साल के अंत में आईसीसी हाल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। इन चारों को आईसीसी क्रिकेट हाफ आफ फेमर्स और मीडिया ने चुना है।"
विज्ञापन


उन्हें खेलों में उनके योगदान के लिए हाल ऑफ फेम कैप्स दी जाएगी। वर्ल्ड कप-2011 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले मुरलीधरन ने टेस्ट में 800, वनडे में 534 और टी-20 में 13 विकेट लिए हैं। उनका अंतरराष्ट्रीय करियर 19 साल यानी 1992 से 20011 तक चला।
विज्ञापन

पहली बार सबसे तेज विकेटों का शतक लगाने वाले गेंदबाज भी बने फेम

मुरलीधरन के अलावा 19वीं सदी के आखिर में स्विंग गेंदबाजी के धुरंधर जार्ज लोमैन (1880 से 1890 के समय) हाल ऑफ फेम में शामिल होने वाले इंग्लैंड के 27वें क्रिकेटर हैं। उनका 1901 में महज 36 बरस की उम्र में निधन हो गया था। वह 1896 में महज 16 मैचों में ही 100 विकेट झटककर सबसे तेज विकेटों का शतक लगाने वाले गेंदबाज बने थे। उनका रिकॉर्ड 120 साल तक चला।

चालीस और पचास के दशक के खब्बू बल्लेबाज आर्थर मौरिस यह सम्मान पाने वाले 22वें आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। उन्होंने 162 प्रथम श्रेणी मैचों में 12614 रन बनाए।

वहीं कारेन रोल्टन आस्ट्रेलिया की तीसरी और कुल छठी महिला क्रिकेटर है जिन्हें यह सम्मान मिला। वह 2006 में टीम की पूर्व कप्तान भी रही हैं। उनका करियर 1995 से 2009 तक चला जिसमें उन्होंने महिला टेस्ट मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने यह कारनामा 2001 में हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ 209 रनों की नाबाद पारी खेली जो एक रिकॉर्ड है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें