फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई को हराकर चेन्नई ने खाता खोला

Sun, 21 Oct 2012 01:14 AM IST
जोहानिसबर्ग/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरकार पहली जीत का स्वाद मिल ही गया। ग्रुप ‘बी’ के मुकाबले में चेन्नई ने मौजूदा चैंपियंस मुंबई इंडियंस को छह रन से हराकर यह जीत हासिल की। लेकिन सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो चुकी मुंबई और चेन्नई के लिए अब टूर्नामेंट नीरस हो चुका है क्योंकि इस ग्रुप से सिडनी सिक्सर्स और लायंस 12-12 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं। चेन्नई के तीन मैचों में चार जबकि मुंबई के इतने ही मैचों में दो अंक हैं।
विज्ञापन


इससे पहले, चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 173 रन बनाए। मुरली विजय और डू प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 86 रन जोड़े। विजय 25 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों के साथ 39 जबकि प्लेसिस 33 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के के साथ 52 रन बना। जवाब में, मुंबई सात विकेट पर 167 रन ही बना सकी। सचिन तेंदुलकर दो रन बनाकर आउट हो गए। दिनेश कार्तिक ने 45 गेंदों में चार चौकों और छह छक्कों के साथ 74 रन बनाए। बेन हिल्फेनहास ने चार ओवर में एक मेडन के साथ 14 रन देकर दो विकेट झटके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें