फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई बनी चैंपियन, सचिन को विजयी विदाई

Mon, 07 Oct 2013 08:13 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
खतरनाक आफ स्पिनर हरभजन सिंह के एक ओवर में तीन विकेट सहित चार घातक प्रहारों से आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने राजस्थान रायल्स को फिरोजशाह कोटला मैदान में 33 रन से हराकर चैंपियन्स लीग खिताब जीत लिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही मुंबई ने अपने आइकन सचिन तेंदुलकर को विजयी विदाई का तोहफा दे दिया। मुंबई ने छह विकेट पर 202 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद राजस्थान की कड़ चुनौती को 18.5 ओवर में 169 रन पर थाम लिया।

मुंबई ने इसके साथ ही तीन वर्षों में दूसरी बार चैंपियन्स लीग का खिताब जीत लिया। मुंबई ने एक ही सत्र में आईपीएल और चैंपियन्स लीग जीतने का कारनामा भी कर दिखाया।
विज्ञापन


मुंबई इंडियन्स की जीत के हीरो रहे हरभजन सिंह जिन्होंने पारी के 17वें ओवर में अजिंक्या रहाणे.65. स्टुअर्ट बिन्नी.10. और केवोन कूपर.04. के विकेट झटक लिये।

हरभजन ने इसके अलावा खतरनाक आलराउंडर शेन वाटसन को भी पवेलियन भेजा। राजस्थान एक समय रहाणे और संजू सैम्पसन के बीच दूसरे विकेट के लिये 67 गेंदों में 109 रन की साझेदारी की बदौलत मजबूती से लक्ष्य की ओर बढ़ रहा था।
विज्ञापन


लेकिन हरभजन ने एक के बाद एक चार विकेट लेकर राजस्थान के कदमों पर ऐसा ब्रेक लगाया कि पूरी टीम 169 रन पर सिमट गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें