फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिंगा के बगैर आईपीएल में उतरेगी मुंबई इंडियंस

Fri, 29 Mar 2013 08:04 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण भारत में श्रीलंकाई क्रिकेटरों के विरोध के आगे झुकते हुए मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने शुक्रवार को कहा है कि वह बीसीसीआई के आदेशों का पालन करेंगी।
विज्ञापन


श्रीलंका के स्टार फास्ट बॉलर लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। लेकिन इस बार विवादों के कारण वह आईपीएल में अपना जलवा नहीं बिखेर सकेंगे। हालांकि मुंबई फ्रेंचाइजी को इस मामले में बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक आदेश नहीं मिला है।

अंबानी ने कहा, ‘हमें भरोसा है कि बीसीसीआई जल्द ही इस मामले में अपना फाइनल फैसला देगा। बोर्ड जो फैसला लेगा वह हमें मान्य होगा।’ उल्लेखनीय है कि मुंबई इंडियंस के तुरुप का इक्का रहे मलिंगा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर भी हैं।
विज्ञापन


मलिंगा ने 2009-2012 सीजन में खेले 56 मैचों में 16.63 के औसत से सर्वाधिक 83 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट परफॉर्मेंस महज 13 रन देकर 5 विकेट लेने का रहा है। आईपीएल में इस साल 12 श्रीलंकाई क्रिकेटर अलग-अलग टीमों में शुमार हैं।

जयंता धर्मदासा होंगे श्रीलंकाई क्रिकेट प्रमुख
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अधिकारियों ने कहा कि जयंता धर्मदासा एसएलसी के नए अध्यक्ष होंगे। एसएलसी अधिकारियों ने कहा कि धर्मदासा के नामांकन को श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने मंजूरी दे दी है जबकि तीन अन्य दावेदारों के नाम खारिज कर दिए गए। इसका मतलब है कि अध्यक्ष पद के अलावा अन्य पदाधिकारियों के लिए चुनाव 16 अप्रैल को कराए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें