हैदराबाद ने लगातार तीन मैच जीते लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार से उनकी राह में रुकावट आई है और टीम निचले हाफ में पहुंच गई है। कप्तान केन विलियम्सन शानदार फॉर्म में हैं। पांच मैचों में अब तक 230 रन बना चुके हैं लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथी बल्लेबाजों से वैसा सहयोग नहीं मिल पा रहा है।
खासतौर से ऋद्धिमान साहा ने निराश किया है और अभी तक 62 रन ही बना पाए हैं। यदि तेजी से सुधार की जरूरत है वर्ना श्रीवत्स गोस्वामी उनकी जगह ले सकते हैं।
राजस्थान के खिलाफ यूसुफ पठान ने 27 गेंदों पर 45 रन बनाकर अपने पुराने आक्रामक खेल की झलक दिखाई है लेकिन ओवरऑल वह भी उम्मीदों पर उतना खरा नहीं उतरे हैं। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार सदाबहार हैं। मेहमान टीम को बाकी गेंदबाजों से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
संभावित टीमें:
मुंबई इंडियंस- सूर्यकुमार यादव, एविन लेविस, इशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, कृनाल पांड्या, मिचेल मैक्लेनाघन, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह और मुस्ताफिजुर रहमान।
सनराइजर्स हैदराबाद- रिकी भुई, केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, दीपक हूडा, शाकिब अल हसन, युसूफ पठान, ऋद्धिमान साहा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, बिली स्टानलेक और सिद्धार्थ कौल।