कोलकाता के बल्लेबाज क्रिस लिन और शुभमन गिल अच्छा कर रहे हैं तथा ताबड़तोड़ बल्लेबाज आंद्रे रसेल चौथे नंबर पर क्रीज पर उतरेंगे तो कप्तान दिनेश कार्तिक वानखेड़े स्टेडियम की बल्लेबाजों की मुफीद पिच पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। गिल का आत्मविश्वास मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बनाए गए लगातार अर्द्धशतकों से बढ़ा होगा। उनकी 49 गेंद में नाबाद 65 रन की पारी से केकेआर ने शुक्रवार को मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की। अगर लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पंड्या और लेग स्पिनर राहुल चाहर को जिम्मेदारी दी गई तो केकेआर केबल्लेबाजों को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा, विशेषकर रसेल को।
287 : रन बनाए हैं शुभमन गिल ने अभी तक 13 मैचों में जिसमें तीन अर्द्धशतक हैं
380: रन बना चुके हैं मुंबई इंडियंस के युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या