फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: छठी बार फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से रौंदा

Thu, 05 Nov 2020 11:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi Capitals vs Mumbai Indians IPL Live Score: दुबई में खेले गए पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को रौंदते हुए मुंबई इंडियंस छठी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई। टॉस गंवाकर मुंबई ने सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन की शानदार फिफ्टी और हार्दिक पांड्या के कैमियो के बूते दिल्ली के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में दिल्ली सिर्फ 143/8 रन ही बना पाई। जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिए तो ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर DC की शुरुआत बिगाड़ी थी। दिल्ली के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। अब दिल्ली को फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए एक और मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:12 PM, 05-Nov-2020

छठी बार फाइनल में पहुंची मुंबई

क्विंटन डीकॉक (25 गेंदों पर 40), सूर्यकुमार यादव (38 गेंदों पर 51 रन, छह चौके, दो छक्का) ईशान किशन (30 गेंदों पर नाबाद 55, चार चौके, तीन छक्के), हार्दिक पांड्या (14 गेंदों पर पांच छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन) की तूफानी पारी के बाद जसप्रीत बुमराह (4 ओवर चार विकेट, 14 रन) और ट्रेंट बोल्ट (2 ओवर में दो विकेट, 9 रन) की घातक गेंदबाजी के बूते मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को रन के विशाल अंतर से रौंदा। इसी के साथ मुंबई इंडियंस छठी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई।
 

11:09 PM, 05-Nov-2020

57 रन से जीती मुंबई इंडियंस

टॉस गंवाकर मुंबई ने सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन की शानदार फिफ्टी और हार्दिक पांड्या के कैमियो के बूते दिल्ली के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में दिल्ली सिर्फ 143/8 रन ही बना पाई। जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिए तो ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर DC की शुरुआत बिगाड़ी थी। दिल्ली के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। अब दिल्ली को फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए एक और मौका मिलेगा।
 

11:03 PM, 05-Nov-2020

अब सिर्फ एक ओवर का खेल बचा

कोल्टर नाइल के ओवर से 11 रन आए। 19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 129/7 अक्षर पटेल (42) और कागिसो रबाडा (4)

विज्ञापन
10:58 PM, 05-Nov-2020

बुमराह के शानदार स्पैल का अंत

जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन देकर चार अहम विकेट झटके। अब 12 गेंदों में दिल्ली को असंभव 83 रन बनाने हैं।  18 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 118/7 अक्षर पटेल (34) और कागिसो रबाडा (2)

10:53 PM, 05-Nov-2020

17वें ओवर से सिर्फ तीन रन

अब 18 गेंद में 86 रन चाहिए। 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 115/7 अक्षर पटेल (32) और कागिसो रबाडा (1)

विज्ञापन
10:46 PM, 05-Nov-2020

एक ही ओवर में दूसरा विकेट

जसप्रीत बुमराह का बोलबाला। घातक गेंदबाजी का दिल्ली के पास कोई विकल्प नहीं। पहली गेंद में स्टोइनिस को चलता करने के बाद तीसरी बॉल पर डेनियल सैम्स को भी विकेट के पीछे लपकवाया।  16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 112/7 अक्षर पटेल (30) और कागिसो रबाडा (0)

 

10:43 PM, 05-Nov-2020

बुमराह ने स्टोइनिस को बोल्ड किया

दिल्ली कैपिटल्स की जीत की एकमात्र उम्मीद रहे मार्कस स्टोइनिस की बुमराह ने गिल्लियां बिखेर दी। 45 गेंद में 65 रन बनाकर खेल रहे स्टोइनिस 15.1 ओवर में पूरी तरह चूके।
 

10:42 PM, 05-Nov-2020

15वें ओवर से 15 रन

छठे गेंदबाज कीरोन पोलार्ड को अक्षर पटेल ने दो छक्के मारे। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 112/5 मार्कस स्टोइनिस (65 और अक्षर पटेल (30)

10:37 PM, 05-Nov-2020

स्टोइनिस और अक्षर पटेल के बीच 50+ साझेदारी

दोनों बल्लेबाज अंत तक खेलने की फिराक में। 14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 97/5 मार्कस स्टोइनिस (63) और अक्षर पटेल (17)

10:31 PM, 05-Nov-2020

16 रन का बड़ा ओवर

दिल्ली का काउंटर अटैक। 13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 91/5 मार्कस स्टोइनिस (562 और अक्षर पटेल (12)
 

10:26 PM, 05-Nov-2020

मार्कस स्टोइनिस की फिफ्टी

लगातार गिरते विकेटों के बीच मार्कस स्टोइनिस ने एक छोर संभाले रखा अब फिफ्टी पूरी की। 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 75/5 मार्कस स्टोइनिस (51) और अक्षर पटेल (7)
 

10:24 PM, 05-Nov-2020

11वें ओवर से तीन रन आए

11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 68/5 मार्कस स्टोइनिस (45) और अक्षर पटेल (6)

10:20 PM, 05-Nov-2020

क्रुणाल पांड्या के तीसरे ओवर से चार रन

10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 65/5 मार्कस स्टोइनिस (43) और अक्षर पटेल (5)

10:16 PM, 05-Nov-2020

19 रन का बड़ा ओवर

स्टोइनिस ने अपना पहला ओवर फेंकने आए राहुल चाहर को निशाने पर लिया। ओवर से दो छक्के और एक चौका। नौ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 61/5 मार्कस स्टोइनिस (41) और अक्षर पटेल (3)

10:11 PM, 05-Nov-2020

मुंबई के लिए जोरदार ओवर

ऋषभ पंत का अहम विकेट और ओवर से सिर्फ छह रन। आठ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 42/5 मार्कस स्टोइनिस (23) और अक्षर पटेल (1)

10:09 PM, 05-Nov-2020

पांचवां विकेट गिरा

ऋषभ पंत नौ गेंद में तीन रन बनाकर आउट। क्रुणाल पांड्या ने अपने दूसरे ओवर में मुंबई को यह अहम सफलता दिलाते हुए टीम को जीत की ओर एक कदम और बढ़ाया।

10:03 PM, 05-Nov-2020

रोहित ने अब पोलार्ड को गेंद थमाई

ओवर से बिना किसी बाउंड्री के चार रन। सात ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 36/4 मार्कस स्टोइनिस (19) और ऋषभ पंत (3)

09:57 PM, 05-Nov-2020

मुंबई के नाम रहा पावरप्ले

कोल्टर नाइल के पहले ओवर की आखिरी गेंद में स्टोइनिस ने चौका मारा। ओवर से सात रन। छह ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 32/4 मार्कस स्टोइनिस (17) और ऋषभ पंत (1)

09:52 PM, 05-Nov-2020

दिल्ली को अब साझेदारी की जरूरत

क्रुणाल पांड्या के पहले ओवर में पांच रन आए। पांच ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 25/4 मार्कस स्टोइनिस (11) और ऋषभ पंत (0)

09:47 PM, 05-Nov-2020

चौथे ओवर में चौथा विकेट गिरा

बुमराह के जाल में फंसे श्रेयस अय्यर। सीधा कवर्स में खड़े रोहित शर्मा को अपना कैच थमा बैठे। दिल्ली मुश्किल में है। कप्तान 8 गेंदों में 12 रन का योगदान देकर आउट। चार ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 20/4 मार्कस स्टोइनिस (7) और ऋषभ पंत (0)

09:41 PM, 05-Nov-2020

अय्यर ने बोल्ट को दो चौके मारे

कप्तान श्रेयस अय्यर दबाव हटाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले ओवर में दो विकेट लेने वाले बोल्ट को उनके दूसरे ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर दो चौके। ओवर से कुल 9 रन। तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 15/3 श्रेयस अय्यर (8) और मार्कस स्टोइनिस (6)

09:37 PM, 05-Nov-2020

बिना किसी स्कोर के तीसरी विकेट गिरा

नए गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी दिल्ली को झटका दिया। शानदार यॉर्कर का फॉर्म में चल रहे शिखर धवन के पास कोई जवाब नहीं था। हालंकि पांचवीं गेंद पर नए बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस ने चौका मारा। दो ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 6/3 श्रेयस अय्यर (0) और मार्कस स्टोइनिस (5)

09:33 PM, 05-Nov-2020

दिल्ली के पहले ही ओवर में दो विकेट गिरे

ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी। दूसरी गेंद पर पृथ्वी शॉ को विकेट के पीछे कैच आउट करवाया तो पांचवीं गेंद पर नए बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे LBW, दोनों बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। एक ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 0/2 श्रेयस अय्यर (0) और शिखर धवन (0)
 

09:28 PM, 05-Nov-2020

दिल्ली के दोनों बल्लेबाज क्रीज पर पहुंचे

पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की जोड़ी पर दारोमदार

09:22 PM, 05-Nov-2020

दिल्ली को पूरी ताकत लगानी होगी

09:18 PM, 05-Nov-2020

अंतिम पांच ओवर में 78 रन

हार्दिक पांड्या के बल्लेबाजी करने आने से पहले मुंबई लगातार झटकों से कराह रही थी, लेकिन छोटे पांड्या ने आते ही मैच की दशा और दिशा दोनों बदल दी।

09:17 PM, 05-Nov-2020

आखिरी गेंद में ईशान की फिफ्टी

पारी की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर ईशान किशन ने अपनी फिफ्टी पूरी की।

09:13 PM, 05-Nov-2020

दिल्ली कैपिटल्स को 201 रन का लक्ष्य

दुबई में खेले जा रहे पहले क्वालीफायर में टॉस गंवाकर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन ने शानदार फिफ्टी ठोकी तो अंत में हार्दिक पांड्या ने महज 14 गेंद में ताबड़तोड़ 37 रन ठोककर दिल्ली कैपिटल्स को बैकफुट पर ला दिया। आज जो भी टीम जीतेगी वो सीधे फाइनल में जाएगी तो हारने वाली टीम को एक मौका और मिलेगा।

09:11 PM, 05-Nov-2020

आखिरी ओवर में 20 रन

एनरिच नॉर्ट्जे के आखिरी ओवर में हार्दिक ने दो छक्के तो ईशान ने एक सिक्सर मारा। 20 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 200/5 ईशान किशन (55) और हार्दिक पांड्या (37)

09:06 PM, 05-Nov-2020

19वें ओवर में 18 रन

रबाडा की जमकर पिटाई। शुरुआती दो गेंदों पर हार्दिक का छक्का तो पांचवीं गेंद पर ईशान किशन ने चौका मारा। 19 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 180/5 ईशान किशन (48) और हार्दिक पांड्या (25)

09:02 PM, 05-Nov-2020

18वें ओवर में 17 रन

डेनियस सैम्स की पहली गेंद में हार्दिक तो अंतिम पर क्विंटन डीकॉक ने छक्का मारा। 18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 162/5 ईशान किशन (43) और हार्दिक पांड्या (12)

08:57 PM, 05-Nov-2020

दिल्ली के लिहाज से जोरदार ओवर

स्टोइनिस ने अपने पहले ओवर में पांच रन दिए और एक अहम विकेट झटका। 17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 145/5 ईशान किशन (36) और हार्दिक पांड्या (2)

08:52 PM, 05-Nov-2020

क्रुणाल पांड्या आउट

मुंबई का पांचवां विकेट गिरा। मार्कस स्टोइनिस ने अपनी पहली ही गेंद पर शिकार किया। बल्लेबाज 10 गेंद में 13 रन बनाकर लौटे।

08:50 PM, 05-Nov-2020

इस ओवर से 18 रन

ईशान किशन ने दो चौके तो क्रुणाल पांड्या ने एक छक्का मारा। 16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 140/4 ईशान किशन (33) और क्रुणाल पांड्या (13)

08:44 PM, 05-Nov-2020

14 रन का बड़ा ओवर

रबाडा को चौथी गेंद में चौका तो पांचवीं बॉल पर ईशान ने छक्का मारा। 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 122/4 ईशान किशन (22) और क्रुणाल पांड्या (6)

08:37 PM, 05-Nov-2020

इस ओवर में भी कोई बाउंड्री नहीं

डेनियल सैम्स ने सिर्फ पांच रन दिए। सिर्फ छह ओवर का खेल शेष है। 14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 108/4 ईशान किशन (10) और क्रुणाल पांड्या (4)

08:32 PM, 05-Nov-2020

चार गेंद में दूसरा विकेट गिरा

अपनी पहली गेंद में जोरदार अपील झेलने के बाद दूसरी बॉल पर कीरोन पोलार्ड बिना खाता खोले आउट हो गए। ओवर से तीन रन और एक बहुमूल्य विकेट। 13 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 103/4 ईशान किशन (8) और क्रुणाल पांड्या (1)

08:29 PM, 05-Nov-2020

फिफ्टी ठोकते ही सूर्यकुमार आउट

38 गेंदों में 51 रन बनाकर यादव लौटे। 12वें ओवर से महज चार रन और एक विशाल विकेट।
 

08:26 PM, 05-Nov-2020

सूर्यकुमार यादव का सीजन में चौथा अर्धशतक

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने महज 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। बड़े मुकाबले में उनके बल्ले से बड़ी पारी।

08:23 PM, 05-Nov-2020

बिना बाउंड्री वाला लगातार दूसरा ओवर

रबाडा ने सिर्फ तीन रन दिए। 11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 96/2 सूर्यकुमार यादव (47) और ईशान किशन (6)

08:18 PM, 05-Nov-2020

10 ओवर में स्कोर 93 रन

क्विंटन डीकॉक के आउट होने के बाद रनगति में गिरावट आ रही है। 10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 93/2 सूर्यकुमार यादव (45) और ईशान किशन (5)
 

08:14 PM, 05-Nov-2020

सात रन आए नौवें ओवर से

नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 86/2 सूर्यकुमार यादव (42) और ईशान किशन (1)

08:09 PM, 05-Nov-2020

क्विंटन डीकॉक आउट

ओवर से आठ रन और एक बहुमूल्य विकेट। अपने तीसरे ओवर में अश्विन ने फिर विकेट चटकाया। 25 गेंदों में 40 रन का पारी का अंत। आठ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 79/2 सूर्यकुमार यादव (36) और ईशान किशन (0)
 

08:03 PM, 05-Nov-2020

दिल्ली को विकेट की तलाश

सात ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 71/1 क्विंटन डीकॉक (40) और सूर्यकुमार यादव (28)

07:58 PM, 05-Nov-2020

विकेट के बावजूद पावरप्ले में धांंसू खेल

छठे ओवर में 11 रन। अश्विन को चौथी गेंद में सूर्यकुमार यादव ने छक्का मारा तो आखिरी बॉल को चौके के लिए खेला। छह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 63/1 क्विंटन डीकॉक (38) और सूर्यकुमार यादव (22)

07:54 PM, 05-Nov-2020

पांच ओवर में स्कोर 52 रन

एनरिच नॉर्ट्जे का पहला ओवर। सूर्यकुमार यादव के दो लगातार चौके। ओवर से कुल 9 रन। पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 52/1 क्विंटन डीकॉक (37) और सूर्यकुमार यादव (12)

07:49 PM, 05-Nov-2020

रंग में मुंबई के बल्लेबाज

अक्षर पटेल की तीसरी गेंद में डीकॉक का छक्का। ओवर से कुल 12 रन। चार ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 43/1 क्विंटन डीकॉक (36) और सूर्यकुमार यादव (4)

07:44 PM, 05-Nov-2020

मुंबई को अब साझेदारी की जरूरत

कागिसो रबाडा ने अपने पहले और पारी के तीसरे ओवर में नौ रन दिए। पांचवीं बॉल पर क्विंटन ने पांचवां चौका मारा। तीन ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 31/1 क्विंटन डीकॉक (26) और सूर्यकुमार यादव (2)

07:38 PM, 05-Nov-2020

रोहित शर्मा पहली ही गेंद में आउट

दूसरे ओवर की तीसरी और अपनी पहली गेंद खेल रहे गोल्डन डक का शिकार हुए। रविचंद्रन अश्विन ने ऑफब्रेक बॉल पर हिटमैन को LBW आउट किया। दो ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 22/1 क्विंटन डीकॉक (21) और सूर्यकुमार यादव (1)

07:34 PM, 05-Nov-2020

पहले ओवर में तीन चौके

क्विंटन डीकॉक ने पहले ओवर में तीन चौके मारे। डेनियल सैम्स का महंगा ओवर। मुंबई की जोरदार शुरुआत। एक ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 15/0 क्विंटन डीकॉक (15) और रोहित शर्मा (0)

07:30 PM, 05-Nov-2020

मुंबई के बल्लेबाज मैदान पर पहुंचे

07:27 PM, 05-Nov-2020

इस कप के लिए लड़ाई शुरू होने वाली है

07:21 PM, 05-Nov-2020

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

07:17 PM, 05-Nov-2020

प्लेइंग इलेवन

  • बल्लेबाज: शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, शिमरोन हेटमेयर
  • विकेटकीपर: ऋषभ पंत
  • ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल
  • गेंदबाज: कागिसो रबाडा, एनरिच नॉर्ट्जे

07:11 PM, 05-Nov-2020

दिल्ली की टीम में कोई बदलाव नहीं

07:06 PM, 05-Nov-2020

मुंबई में हार्दिक, बुमराह और बोल्ट की वापसी

07:02 PM, 05-Nov-2020

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता

श्रेयस अय्यर ने मुंबई को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। उनकी टीम पहले क्षेत्ररक्षण करेगी।
 

06:57 PM, 05-Nov-2020

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), कैगिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, संदीप लामिछाने, ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, शिमरोन हेटमायर, एलेक्स केरी, मोहित शर्मा, पृथ्वी सॉव, ललित यादव, अवेश खान, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे, ऋषभ पंत, हर्षल पटेल, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, एनरिच नॉर्ट्जे, डैनियल सैम्स।

06:55 PM, 05-Nov-2020

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मिशेल मैकलेनगन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डीकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

06:52 PM, 05-Nov-2020

इस सीजन मुंबई को नहीं हरा पाई दिल्ली

इससे पहली लीग चरण में मुंबई ने दिल्ली को दोनों मैच में हराया था लेकिन रोहित ने कहा कि वह इतिहास है। रोहित ने कहा, 'यह मजेदार प्रारूप है जिसमें लगातार अच्छा खेलना होता है। आप दिल्ली कैपिटल्स पर मिली दो जीत को याद करना चाहोगे लेकिन हमें वर्तमात में जीना है और लगातार सुधार करना है।'
 

06:47 PM, 05-Nov-2020

दिल्ली की गेंदबाजी भी मजबूत

दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा (25 विकेट) और एनरिक नोर्जे (19 विकेट) ने उसकी गेंदबाजी विभाग की अगुवाई सफलतापूर्वक की है। रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने स्पिन विभाग अच्छी तरह से संभाला है।

06:41 PM, 05-Nov-2020

अजिंक्य रहाणे की फॉर्म में वापसी

आरसीबी के खिलाफ 60 रन की मैच विजेता पारी खेली थी। शिखर धवन (525) शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों से सहयोग की दरकार है। दिल्ली की बड़ी चिंता पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत की फॉर्म है जो अभी तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं, उनके विदेशी खिलाड़ियों शिमरोन हेटमेयर और मार्कस स्टोइनिस को भी महत्वपूर्ण मैच में अपनी फॉर्म दिखानी होगी। कप्तान श्रेयस अय्यर (421) को पारी संवारने का बीड़ा उठाना होगा।

06:37 PM, 05-Nov-2020

दिल्ली भी है जोश में

दूसरी तरफ अपने पहले खिताब की कवायद में लगे दिल्ली ने लगातार चार मैच गंवाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया। इस जीत से निश्चित तौर पर उसका मनोबल बढ़ा होगा। दिल्ली का मध्यक्रम उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रहा है। वह मुख्य तौर पर एक या दो खिलाड़ियों पर निर्भर रहा है।

06:33 PM, 05-Nov-2020

गेंदबाजी में भी धार

मुंबई ने अपने मुख्य गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह (23 विकेट) और ट्रेंट बोल्ट (20 विकेट) को सनराइजर्स के खिलाफ विश्राम दिया था। इन दोनों ने शुरुआत और डैथ ओवरों में घातक गेंदबाजी की है। राहुल चाहर और क्रुणाल को दिल्ली के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले सनराइजर्स के डेविड वार्नर और ऋद्धिमान साहा के हाथों हुई धुनाई को भूलना होगा।

06:29 PM, 05-Nov-2020

MI के शीर्ष क्रम ने अच्छा प्रदर्शन किया

युवा ईशान किशन (428 रन) उसके प्रमुख बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। क्विंटन डिकॉक (443 रन) अपनी शानदार फॉर्म जारी रखने के लिए तैयार होंगे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव (410 रन) ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई है। लंबे शॉट खेलने में माहिर हार्दिक पांड्या (241 रन), कीरोन पोलार्ड (259 रन) और क्रुणाल पांड्या (95) ने जरूरत पड़ने पर अपने कौशल का बखूबी प्रदर्शन किया है।

06:25 PM, 05-Nov-2020

हारकर आ रही मुंबई

आईपीएल में चार बार की चैंपियन मुंबई को लीग चरण में हराना आसान नहीं रहा लेकिन मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 10 विकेट की हार से उसका थोड़ी लय गड़बड़ा गई है।

06:21 PM, 05-Nov-2020

मुंबई ने कसी कमर

06:18 PM, 05-Nov-2020

IPL 2020: छठी बार फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से रौंदा

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। दुबई में खेले जाने वाले क्वालीफायर-1 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना सर्वाधिक चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा, जो भी टीम जीतेगी वो सीधे फाइनल में जाएगी तो हारने वाली टीम को एक मौका और मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें