फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Indians: मुंबई के खराब प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह है तेज गेंदबाजी, चौंकाने वाले हैं इस सीजन के आंकड़े

Thu, 07 Apr 2022 04:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईपीएल 2022 में मुंबई लगातार तीन मैच हार चुकी है और अंक तालिका में नौवें स्थान पर मौजूद है। मुंबई के खराब प्रदर्शन के पीछे कई कारण हैं, लेकिन तेज गेंदबाजों का खराब प्रदर्शन सबसे अहम है। 
 
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें हैं। 14 में से नौ खिताब सिर्फ इन दो टीमों ने मिलकर जीते हैं, लेकिन इस सीजन दोनों टीमों की हालत खराब है। मुंबई और चेन्नई अपने शुरुआती तीनों मैच हार चुकी हैं और अंकतालिका में सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद से ऊपर हैं। मौजूदा समय में चेन्नई आठवें और मुंबई नौवें पायदान पर है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा इस सीजन लय में नहीं हैं, लेकिन बाकी बल्लेबाज धीरे-धीरे लय पकड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज ईशान किशन दो अर्धशतक लगा चुके हैं। सूर्यकुमार यादव ने पहले ही मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और बेहतरीन अर्धशतक लगाया। वहीं तिलक वर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ने भी प्रभावित किया है। कोलकाता के खिलाफ पोलार्ड ने भी अच्छी बल्लेबाजी की पर टीम के तेज गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। इस सीजन मुंबई के तेज गेंदबाजों की इकोनॉमी सबसे खराब है। 
विज्ञापन

मुंबई की मजबूती रही है तेज गेंदबाजी
आईपीएल के पहले सीजन से ही तेज गेंदबाजी मुंबई की टीम का मजबूत पक्ष रही है। लसिथ मलिंगा से लेकर जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों ने अपनी टीम के लिए खूब विकेट चटकाए और कंजूसी से रन भी खर्चे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। मलिंगा पहले ही संन्यास ले चुके हैं। बोल्ट अब राजस्थान के लिए खेल रहे हैं और बुमराह को बाकी गेंदबाजों से समर्थन नहीं मिल रहा है। मुंबई के गेंदबाजों ने इस सीजन हर ओवर में 10 से ज्यादा रन लुटाए हैं। यही मुंबई के खराब प्रदर्शन का सबसे बड़ा कारण है। 

सभी टीमों के तेज गेंदबाजों की तुलना में मुंबई के तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन सबसे खराब है। मुंबई के बाद सबसे खराब इकोनॉमी पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की है, जिन्होंने 9.6 की इकोनॉमी से रन खर्चे हैं। 9.2 की इकोनॉमी के साथ दिल्ली कैपिटल्स इस मामले में तीसरे, 9.1 की इकोनॉमी के साथ लखनऊ चौथे और नौ की इकोनॉमी के साथ चेन्नई पांचवें स्थान पर है।  

साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे मुंबई के तेज गेंदबाज
मुंबई के तेज गेंदबाज साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इसी वजह से विपक्षी टीमें अक्सर मुंबई के खिलाफ बड़ा स्कोर बना पा रही हैं। पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ डेनियल सम्स और जसप्रीत बुमराह खासे महंगे साबित हुए थे, जबकि थंपी और मिल्स ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद दूसरे मैच में थंपी और पोलार्ड महंगे साबित हुए। बुमराह और मिल्स ने अच्छी गेंदबाजी की। वहीं तीसरे मैच में थंपी और बुमराह ने अच्छा प्रदर्शन किया तो सम्स और मिल्स ने जमकर रन लुटाए। इसी वजह से मुंबई की टीम लगातार तीन मैच गंवा चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें