फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या के आउट होते ही चीयरलीडर ने खुलेआम दी गाली, अब VIDEO हो रहा वायरल

Wed, 23 May 2018 12:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
IPL 2018 में सुपरसंडे के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स आमने-सामने थी। 'करो या मरो' के इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को किसी भी हाल में जीत की जरूरत थी। मगर टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी दिल्ली ने MI का खेल बिगाड़ते हुए उसे न सिर्फ 11 रन से मात दी बल्कि IPL 2018 से भी बाहर कर दिया।
 
विज्ञापन

2 of 4
अक्सर चीयरलीडर्स के बारे में कहा जाता है कि बाउंड्री पर खड़ी इन सुंदरियों को जीत-हार से कोई मतलब नहीं होता, उनका एकमात्र मकसद बस मैदान के भीतर अपनी टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना होता है। मगर मुंबई-दिल्ली के बीच हुए इस 55वें मुकाबले में एक चीयरलीडर का अलग ही अंदाज देखने को मिला।
विज्ञापन

3 of 4
दरअसल, दिल्ली द्वारा मिले 175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की सारी उम्मीदें एक वक्त हार्दिक पांड्या पर टिकी हुई थी। बेहद कम स्कोर पर टीम के सारे अहम विकेट गिरते जा रहे थे, इसी दौरान 27 रन बनाकर हार्दिक पांड्या भी एक गैर जिम्मेदार शॉट खेलकर चलते बने।
विज्ञापन

4 of 4
हार्दिक पांड्या के आउट होते ही पूरे फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। हर कोई मुंबई को लगे इस गहरे झटके से नाखुश था। इसी दौरान एक चीयरलीडर भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाई। पांड्या के आउट होते ही मुंबई इंडियंस की इस चीयरलीडर पर जैसे ही कैमरा फोकस हुआ, वह पूरी दुनिया के सामने निराशा और गुस्से के भाव से गाली देती दिखी।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें