फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डू प्लेसी और इन खिलाड़ियों की बदौलत CSK ने की फाइनल में धमाकेदार एंट्री

Tue, 22 May 2018 11:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
csk
चेन्नई सुपरकिंग्स ने मंगलवार को आईपीएल 2018 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। लीग चरण के समय आईपीएल पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 पर रही सीएसके ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर रोमांचक पहले क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद को 2 विकेट से हरा दिया। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 139 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 5 गेंदें शेष रहते 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चलिए गौर करते हैं कि चेन्नई की जीत के 5 हीरोज कौन रहे:
 
विज्ञापन

फाफ डू प्लेसी

2 of 6
फाफ डू प्लेसी - फोटो : ipl
चेन्नई की इस रोमांचक जीत में फाफ डू प्लेसी ने अहम भूमिका निभाई और अपनी टीम को जीताकर आईपीएल 2018 के फाइनल में जगब पक्की कराई। इस मुकाबले में फाफ ने  42 गेंदों पर 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 67 रन की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली।
विज्ञापन

सुरेश रैना

3 of 6
suresh raina
हैदराबाद द्वारा मिले 140 रन के लक्ष्य की पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर शेन वॉटसन (0) आउट हो गए। जिसके बाद सुरेश रैना अपनी टीम के लिए 22 महत्वपूर्ण रन बटोरे और स्कोर को आगे बढ़ाया।

शार्दुल ठाकुर 

4 of 6
शार्दुल ठाकुर
शार्दुल ठाकुर ने इस रोमांचक क्वालीफायर मुकाबले में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि गेंदबाजी में वह जरूर मंहगा साबित हुए लेकिन उन्होंने कप्तान केन विलियमसन के रूप में सनराइजर्स को बड़ा झटका दिया। वहीं, बल्लेबजी में शार्दुल ने फाफ के साथ मिलकर अपनी टीम के जीत में 15 महत्वपूर्ण रन बटोरे और टीम को जीत दिलाई। 
विज्ञापन

ड्वेन ब्रावो

5 of 6
dwayne bravo
ड्वेन ब्रावो ने इस मैच में 4 ओवर में 25 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने शाकिब अल हसन (12) और यूसुफ पठान (24) को डगआउट का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र जडेजा

6 of 6
jadeja wicket
रविंद्र जडेजा ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की और किफायती साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने मनीष पांडे (8) को अपना शिकार बनाया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें