फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs MI: चोट के कारण लखनऊ के खिलाफ नहीं खेल रहे रोहित शर्मा, कप्तान हार्दिक ने बुमराह की वापसी पर दी जानकारी

Fri, 04 Apr 2025 07:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस के दौरान बताया कि रोहित शर्मा को घुटने में चोट लगी है जिस कारण वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। रोहित अब तक आईपीएल 2025 में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं जिस कारण वह लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं हैं। मुंबई और लखनऊ के बीच अटल विहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आईपीएल 2025 का 16वां ग्रुप चरण का मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन

इस सीजन अब तक नहीं चला रोहित का बल्ला 
मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस के दौरान बताया कि रोहित शर्मा को घुटने में चोट लगी है जिस कारण वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। रोहित अब तक आईपीएल 2025 में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। रोहित पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने आईपीएल 2024 में 14 पारियों में 32.07 के औसत और 150 के स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए थे, लेकिन इस सीजन उनका बल्ला शुरुआती तीन मैचों में खामोश रहा और अब वह चौथे मैच में चोट के कारण हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हार्दिक ने हालांकि, यह नहीं बताया कि रोहित की चोट कितनी गंभीर है और वह अगले मैच से पहले वापसी कर पाएंगे या नहीं।

ये भी पढ़ें: CSK vs DC Playing 11: चेपॉक पर कुलदीप और नूर के बीच देखने मिलेगा मुकाबला, प्लेइंग-11 में बदलाव करेगा सीएसके?

अभ्यास के दौरान चोटिल हुए रोहित
टॉस के दौरान हार्दिक ने कहा, हम इस मैच में पहले गेंदबाजी करेंगे। दिखने में यह फ्रेश विकेट लग रहा है, लेकिन पता नहीं खेलने पर यह कैसा होगा। दिखने में तो यह अच्छी पिच लग रही है। बाद में हो सकता है कि ओस आए, इसलिए लक्ष्य का पीछा करना ज्यादा बेहतर रहेगा। हमने आपस में चर्चा है कि हम पिच को लेकर ज्यादा बात नहीं करेंगे, हम बस यहां अच्छा क्रिकेट खेलने आए हैं। रोहित को अभ्यास के दौरान घुटने में चोट लगी है जिस कारण वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह भी जल्द वापसी करेंगे। 

पिछले मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे रोहित
रोहित कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे। रोहित को केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लइंग-11 में जगह नहीं मिली थी। रोहित का नाम इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में शामिल था और वह विग्नेश पुथुर की जगह केकेआर की पारी के अंत में मैदान पर उतरे। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ भी रोहित का इस्तेमाल इम्पैक्ट सब के तौर पर किया गया था। हालांकि, उस मैच में रोहित प्लेइंग-11 का हिस्सा थे, लेकिन फील्डिंग के दौरान रोहित की जगह विग्नेश पुथुर को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर लाया गया था। रोहित गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में पूर्णकालिक खिलाड़ी के तौर पर खेले थे। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025 Video: 'धोनी मेरे पिता की तरह हैं...', मथीशा पथिराना ने कही दिल की बात; भावुक कर देगा उनका यह वीडियो
विज्ञापन

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

लखनऊ सुपर जाएंट्सः एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, आवेश खान। 
इम्पैक्ट प्लेयरः रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, एम सिद्धार्थ, आकाश सिंह।

मुंबई इंडियंसः विल जैक्स, रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विग्नेश पुथुर।
इम्पैक्ट प्लेयरः तिलक वर्मा, कॉर्बिन बोश, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, करण शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें