फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: अजिंक्य रहाणे ने किया रोहित का समर्थन, बोले - किसी को बताने की जरूरत नहीं उन्हें क्या करना है

Wed, 22 Jan 2025 09:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रोहित का नाम मुंबई टीम में शामिल है, जबकि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी मुंबई टीम के लिए खेलेंगे। रहाणे ने हालांकि, रोहित की फॉर्म को लेकर उठ रही चिंताओं को खारिज किया और कहा कि उनमें वापसी करने की पूरी क्षमता है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के मुकाबले से पहले रोहित शर्मा का समर्थन किया है। भारतीय कप्तान रोहित 10 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलने उतरेंगे। मुंबई का गुरुवार से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबला होना है जिसमें रोहित भी मुंबई टीम में शामिल हैं। रहाणे ने मैच से पहले कहा कि उन्हें भरोसा है रोहित फॉर्म हासिल कर लेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि किसी को भी भारतीय कप्तान को यह बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें क्या करना है। 
विज्ञापन

रहाणे को रोहित के फॉर्म में लौटने का भरोसा 
रोहित का नाम मुंबई टीम में शामिल है, जबकि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी मुंबई टीम के लिए खेलेंगे। रहाणे ने हालांकि, रोहित की फॉर्म को लेकर उठ रही चिंताओं को खारिज किया और कहा कि उनमें वापसी करने की पूरी क्षमता है। रहाणे का कहना है कि जब रोहित लय हासिल कर लेंगे तो उन्हें बड़ी पारी खेलने में कोई परेशानी नहीं आएगी।

रहाणे ने कहा, देखिए, रोहित, रोहित है। हम सभी यह जानते हैं। आपको भी पता है कि रोहित का व्यक्तित्व क्या है। मैं रोहित और यशस्वी को मुंबई के ड्रेसिंग रूम में वापस पाकर बहुत खुश हूं। रोहित कभी तनाव लेना पसंद नहीं करते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए भी उनका चरित्र वैसा ही है। उनका रवैया काफी सहज है। वह अपने खेल को अच्छी तरह से जानते हैं, इसलिए किसी को उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें क्या  करना है। वह एक बार क्रीज पर थोड़ा समय बिताने के बाद अच्छा करेंगे। उन्होंने खुद में कोई बदलाव नहीं किया है जो काफी अच्छी बात है।

कुछ महीनों से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं रोहित 
पिछले कुछ महीनों से 37 वर्षीय रोहित बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। वह घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में मिली करारी शिकस्त के बाद आलोचना का सामना कर रहे हैं। रहाणे ने कहा कि हर खिलाड़ी करियर में उतार-चढ़ाव से गुजरता है लेकिन रोहित वास्तव में आश्वस्त हैं। रहाणे ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के खिलाफ यह मैच इस सत्र में रोहित के लिए एकमात्र मुकाबला हो सकता है। मालूम हो कि रोहित इंग्लैंड के खिलाफ छह फरवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन

रहाणे ने कहा, इस में अहम बात यह है कि रोहित में अच्छा प्रदर्शन करने का जज्बा बरकरार है। वह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दृढ़ है। मुझे यकीन है कि एक बार जब वह मैदान पर उतरेंगे तो ऐसा करने में सफल रहेंगे। रोहित ने अभ्यास के कुछ सत्रों में अच्छी बल्लेबाजी की। मैं रोहित के अच्छे प्रदर्शन को लेकर वास्तव में आश्वस्त हूं। मुझे लगता है कि वह सिर्फ इस मुकाबले को खेलेंगे। अगले मैच में उनकी उपलब्धता के बारे में मुझे पता नहीं है। अगले चार दिनों तक उनके सुझाव हमारे लिए काफी अहम होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें