प्रसाद ने कहा, 'जब रायुडू यो-यो फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए थे तो हमने उससे फिटनेस प्रोग्राम कराए। लेकिन, कुछ कॉम्बिनेशन के कारण वह वर्ल्ड कप की टीम में नहीं चुने जा सके। इस तरह सेलेक्शन कमेटी को पक्षपाती नहीं बताया जा सकता।' इसके अलावा जब प्रसाद से जब रायुडू के ट्वीट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अच्छा ट्वीट था, मैंने उसका मजा किया, टाइमिंग के हिसाब से था, शानदार।'
बता दें कि वर्ल्ड कप की टीम में अंबति रायुडू को चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज करते हुए विजय शंकर को मौका दिया था। तब चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद के कहा था कि विजय शंकर 3डी टैलेंट खिलाड़ी हैं जो बल्लेबाजी, गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग कर सकते हैं।