फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की हुई महिलाओं के लिए बनी रिवॉल्वर 'निर्भीक', अब तक 2500 बिकीं

Sun, 21 Jul 2019 02:22 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निर्भीक रिवॉल्वर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड कानपुर द्वारा साल 2014 में लॉन्च रिवॉल्वर निर्भीक के अब तक 2500 यूनिट को बेचा जा चुका है। इस रिवॉल्वर को चर्चित निर्भया कांड के बाद लॉन्च किया गया था। वजन में बहुत हल्की होने कारण इसे महिलाओं ने भी खूब पसंद किया।
विज्ञापन


इस रिवॉल्वर का वजन 500 ग्राम और टैक्स के बाद की कीमत 1 लाख 14 हजार रुपये है। बिना जीएसटी के इस रिवॉल्वर का मूल्य 1 लाख 20 हजार रुपये है। आकार में छोटी होने कारण इस रिवॉल्वर को महिलाएं अपने हैंड पर्स में रखकर भी ले जा सकती हैं।

इसके अलावा इस रिवॉल्वर का रखरखाव भी कम है। यह 15 मीटर दूर स्थित अपने लक्ष्य को आसानी से भेद सकती है। जबकि फायर करने के दौरान इसका रिक्वॉयल यानी झटका देने की दर भी अन्य रिवॉल्वरों से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी विशेषताएं

निर्भीक रिवॉल्वर - फोटो : सोशल मीडिया
कैलिबर 7.65 मिलीमीटर
वजन 0.525 किलोग्राम
कुल आकार 177.8 मिलीमीटर
बैरल की लंबाई 120.63 मिलीमीटर
मारक क्षमता 15 मीटर
साइट साइड ब्लेड
फीड रिवाल्विंग चेंबर (सिक्स राउंड)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें