टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो भी खासकर इंस्टाग्राम पर। दरअसल, साक्षी ने आठ फरवरी को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी दोस्त पूर्णा पटेल को जन्मदिन की बधाई दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
sakshi and poorna patel
अपने पोस्ट में साक्षी ने लिखा, 'मैं तुम्हें धन्यवाद देना चाहती हूं। तुम सबसे ज्यादा प्यार करने वाली और देखभाल करने वाली इंसान हो। तुमसे बेहतर मुझे कोई नहीं समझता। तुम्हें जन्मदिन की बधाई। तुम हमेशा खुश रहो।'
विज्ञापन
3 of 4
Poorna Patel
बता दें कि पूर्णा पटेल पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल की बेटी हैं। पूर्णा 2008 में आईपीएल से हॉस्पिटेलिटी मैनेजर के रूप जुड़ी थीं। इसी दौरान उनकी साक्षी से दोस्ती हुई। साक्षी और पूर्णा के बीच गजब की बॉन्डिंग है।
साल 2018 में पूर्णा की शादी आंत्रप्रेन्योर नमित सोनी से हुई थी। शादी के मौके पर भी साक्षी जमकर थिरकी थीं। पूर्व कप्तान की पत्नी साक्षी ने 'मेरे ख्वाबों में जो आए' और 'हाए हाए रे हाए ये लड़का' गाने पर जमकर डांस किया था। साक्षी का यह डांस सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था।