फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ms Dhoni अब भी हो सकते हैं कॉन्ट्रैक्ट में शामिल, बस पूरी करनी होगी यह शर्त

Thu, 16 Jan 2020 06:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने अपने अक्तूबर 2019 से सितंबर 2020 के लिए नए सालाना अनुबंध से महेंद्र सिंह धोनी को बाहर कर दिया है। इससे साफ जाहिर होता है कि बोर्ड धोनी के भविष्य के बारे में क्या सोच रहा है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ट्विटर
मगर सूत्रों के मुताबिक पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अभी भी केंद्रीय अनुबंध मिल सकता है। बीसीसीआई सूत्र की मानें तो बोर्ड के बहुत ही उच्च अधिकारी ने धोनी से बात की थी और पूर्व कप्तान को यह साफ तौर पर बताया था कि आगे कैसे बीसीसीआई केंद्रीय अनुबंध को लेकर काम करने जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर
इसके बारे में पूर्व कप्तान को यह साफ तौर पर बताया था कि आगे कैसे बीसीसीआई केंद्रीय अनुबंध को लेकर काम करने जा रहा है। तो इस लिहाज से उन्हें सालाना अनुबंध प्रदान न किया जाना कोई अप्रत्याशित नहीं है क्योंकि वर्ल्ड कप के बाद से उन्होंने टीम इंडिया के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला है। 

4 of 5
एमएस धोनी - फोटो : social media
उन्होंने कहा कि धोनी किस स्तर के खिलाड़ी हैं, यह बताने की कोई दरकार नहीं हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि धोनी ने अनुबंध की तय अवधि की शुरुआत (सितंबर 2019) से एक भी मैच नहीं खेले हैं, तो इस वजह से फिलहाल उन्हें टीम में जगह नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एम एस धोनी - फोटो : self
कहने का तात्पर्य यह है कि अगर माही अक्तूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप या उससे पहले किसी सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होते हैं, तो उन्हें प्रो-राटा आधार पर सालाना अनुबंध में जगह दी जा सकती है। मगर इसके आसार बहुत कम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें