फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी पहली कार MG Hector से छा जाने वाली MG Motor लॉन्च कर रही है पहली इलेक्ट्रिक SUV MG ZS EV

Thu, 16 Jan 2020 05:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
MG Motor Electric SUV ZS EV - फोटो : Social
MG Motor भारतीय बाजार में अपनी पहली कार Hector की सफलता के बाद अपनी दूसरी कार लॉन्च करने जा रही है। यह MG Motor की भारत में पहली Electric car होगी। MG Motor अपनी पहली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर SUV MG ZS EV को 27 जनवरी को लॉन्च करेगी। कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार को दो वेरिएंट में लॉन्च करेगी। MG ZS EV को बीते साल दिसंबर 2019 में शोकेस किया था। MG ZS EV की कड़ी टक्कर Hyundai Kona से होनी है और यह कोना से लंबी है। MG ZS EV को दो वेरियंट एक्सक्लूसिव और एक्साइट में लॉन्च किया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 7
MG ZS EV Charging - फोटो : Social Media

बुकिंग चालू है

एमजी मोटर अपनी ऑल इलेक्ट्रिक SUV MG ZS EV की आधिकारिक तौर पर बहुत पहले से बुकिंग कर रही है। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं, तो 50 हजार रुपये देकर कंपनी की वेबसाइट के जरिये इसकी बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि एमजी ने इसकी आधिकारिक कीमतों का एलान नहीं किया है, लेकिन इसकी कीमतें 20 से 25 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। MG ZS EV सफेद, नीले और लाल रंगी की कलर स्कीम में मिलेगी। शुरुआत में यह कार दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद में ही उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

3 of 7
MG ZS EV India Launch - फोटो : Social Media

Exclusive वेरिएंट

इसके एक्सक्लूसिव वेरियंट में R17 अलॉय व्हील्स, एलईडी डीआरएल, क्रोम एक्सटीरियर ट्रिम, इंटीग्रेटेड इंटीरियर के साथ बॉडी कलर ORVMs मिलेंगे। वहीं इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री, 20.32 सेमी डिस्प्ले के साथ iSmart 2.0 कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी, छह स्पीकर, ऑटो हेडलैंप्स और क्रूज कंट्रोल का फीचर मिलेगा।  

4 of 7
MG ZS EV India - फोटो : Social Media

Excite वेरिएंट

वहीं इसके एक्साइट वेरियंट में लेदर अपहोस्ट्री, बटन स्टार्ट, डुअल पैनल सनरूफ, क्रोम डोर हैंडल्स, PM 2.5 एयरफिल्टर, पॉवर ड्राइवर सीट, रेन सेंसिंग वाइपर्स, पॉवर फोल्डिंग मिरर्स, iSmart 2.0 कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी और हीटेड मिरर्स मिलेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
MG ZS EV Interior - फोटो : Youtube

सेफ्टी फीचर्स

दोनों ही वेरियंट्स में छह एयरबैग्स, ईएसपी, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल स्टार्ट, डीसेंट कंट्रोल, TPMS पेडेस्टेरियन वार्निंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिंग प्वाइंट्स, सीटबेल्ट प्रीटेंशनर्स और रिअर फॉग लैंप्स जैसे फीचर होंगे।  
विज्ञापन

6 of 7
MG ZS EV Euro NCAP Crash Test - फोटो : Euro NCAP

मिली फाइव स्टार रेटिंग

यूरोप में क्रेश रेटिंग में इस कार ने फाइव स्टार रेटिंग हासिल की है। एमजी ने माना है कि यह मॉडल भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। यूरो NCAP क्रेश टेस्ट में अडल्ट ऑक्यूपेंसी प्रोटेक्शन में MG ZS EV ने 90 फीसदी स्कोर हासिल किया। इसके तहत आगे बैठे यात्री और ड्राइवर के लिए यह सुरक्षा काफी है। कार में दी जाने वाली सिटी ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग ने कार को टेस्ट के दौरान सफलता हासिल हुई। यूरो एनसीएपी के मुताबिक क्रैश टेस्टिंग में इस कार के बेस मॉडल का इस्तेमाल किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
MG ZS EV Rear - फोटो : Social Media

340 किमी की रेंज

MG ZS EV एसयूवी में 44.5 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जो 143 पीएस की पावर और 353 एनएम का टॉर्क देगा। एमजी मोटर का दावा है कि यह बैटरी मात्र 40 मिनट में 50 kW DC के फास्ट चार्जर से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी, वहीं 7 kW चार्जर से चार्जिंग में सात घंटे का वक्त लेगी। फुल बैटरी चार्जिंग पर MG ZS EV एसयूवी 340 किमी की दूरी तय करेगी। वहीं यह 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 8.5 सेंकड में पकड़ सकती है। जबकि इसकी प्रतिद्वंदी ह्यूंदै कोना नौ सेकंड में यह रफ्तार पकड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें