फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी ने बताया, वो क्यों नहीं खेलेंगे अपनी टीम के लिए मैच

Fri, 07 Oct 2016 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है, जब राष्ट्रीय टीम के कप्तान रणजी टीम के साथ अभ्यास करते हुए नज़र आएं। टीम इंडिया के वनडे और टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी रणजी टीम झारखण्ड के साथ अभ्यास करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


धोनी काफी समय से क्रिकेट से दूर है, यह बात धोनी और झारखण्ड दोनों के लिए ही फायदेमंद साबित होगी। झारखण्ड ने अपना पहला मैच महाराष्ट्र के खिलाफ गुरुवार को शुरू किया। धोनी के लिए भी ज़रूरी है कि वो 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए नेट प्रैक्टिस कर अपनी लय बरकरार रखें।

झारखंड के युवा खिलाड़ियों के लिए भी यह सुनहरा मौका है कि वह धोनी से कुछ सीख सके। धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान है जिन्होंने भारत के लिए दो विश्वकप और एक चैंपियंस ट्राफी जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों नहीं खेल रहे रणजी ट्रॉफी

महे
धोनी से रणजी में खेलने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया, “मैं यह रणजी ट्राफी मैच नहीं खेलूँगा लेकिन बाकी खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहूँगा। मैं यहाँ किसी युवा खिलाड़ी की जगह नहीं लेना चाहता जो कि यहाँ खेलकर काफी कुछ सीखता है।”

झारखण्ड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने बताया कि धोनी प्री सीजन कैंप में भी टीम के साथ मौजूद थे। उनकी मौजूदगी झारखण्ड के ड्रेसिंग रूम में केवल पहले मैच तक ही सीमित नहीं रहने वाली है।

जब धोनी भारत के लिए क्रिकेट नहीं खेल रहे होंगे वह झारखण्ड की टीम के लिए अनौपचारिक मेंटर बनेंगे, जैसा कि उन्होंने अगस्त में खेले गए एक टूर्नामेंट के दौरान किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें