फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया ने पूरी तरह धो दियाः क्लार्क

Tue, 26 Feb 2013 12:46 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई टेस्ट में भारत के हाथों 8 विकेट से करारी मात मिलने के बाद कंगारू कप्तान माइकल क्लार्क के तेवर ढीले होते दिख रहे हैं। माइकल क्लार्क ने कहा कि उनके पास इस हार के लिए कोई बहाना नहीं है और जीत का सारा श्रेय भारतीय टीम को जाता है।
विज्ञापन


माअकल क्लार्क ने मैच के बाद कहा कि हमारे पास हार के लिए कोई बहाना नहीं है। सच तो यह है कि टीम इंडिया ने इस मैच में हमें पूरी तरह धोकर रख दिया है। भारत ने खेल के हर विभाग में हमसे कहीं बेहतर प्रदर्शन किया और वह सही मायनों में जीत की हकदार थी।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि भारतीय टीम ने इस मैच में शानदार खेल दिखाया। खासतौर पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लाजवाब पारी खेली जिसने मैच का रूख पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया। अश्विन ने बेहतरीन गेंदबाजी की।
विज्ञापन


क्लार्क ने कहा कि हमें इस हार को भुलाकर अगले मैच के बारे में सोचना होगा और जीत के लिए मेहनत करनी होगी। चेपक की पिच से खासकर दूसरी पारी में स्पिनरों को काफी मदद मिल रही थी। लेकिन मुझे कोई शिकायत नहीं है क्योंकि उपमहाद्वीप की पिचें ऐसी ही होती हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें