फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakshi Pant Wedding: ऋषभ पंत की बहन की शादी में लगा क्रिकेट दिग्गजों का जमावड़ा, जमकर थिरके धोनी-रैना; वीडियो

Wed, 12 Mar 2025 10:00 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

ऋषभ पंत की बहन साक्षी बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार को हल्दी की रस्म हुई थी जिसमें भारत को तीन बार आईसीसी सीमित ओवरों की ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पहुंचे।
विज्ञापन
ऋषभ पंत की बहन की शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन शादी में क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है। मंगलवार को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना देहरादून पहुंचे। मंगलवार को हल्दी की रस्म अदा की गई। इस दौरान दिग्गजों ने जमकर मस्ती की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Sakshi Pant Wedding: बहन की मेहंदी और हल्दी में खूब झूमे ऋषभ पंत, मसूरी में धोनी समेत जुटे कई सितारे, तस्वीरें

'दमा दम मस्त कलंदर' पर जमकर थिरके धोनी-रैना और पंत
ऋषभ पंत की बहन साक्षी बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार को हल्दी की रस्म हुई जिसमें भारत को तीन बार आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पहुंचे। मालूम हो कि धोनी के नेतृत्व में भारत ने 2007 में टी20 विश्व, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इस दौरान सुरेश रैना भी नजर आए। अब सोशल मीडिया पर साक्षी की शादी से जुड़े तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें खेल सितारों को जमकर मस्ती करते देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में धोनी, रैना और पंत मशहूर सॉन्ग 'दमा दम मस्त कलंदर' पर थिरकते दिख रहे हैं। फैंस को माही का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

कौन है साक्षी का दूल्हा?
लखनऊ सुपर जाएंट्स के नए कप्तान ऋषभ पंत की बहन साक्षी उद्योगपति अंकित चौधरी के साथ सात फेरे लेंगी। वह लंदन की एक निजी कंपनी के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और पिछले साल जनवरी में अंकित और साक्षी की सगाई हुई थी। इस शादी में करीबी रिश्तेदारों और खास दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया है।

आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं पंत
ऋषभ पंत हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद बहन की शादी के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। वह 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के 18वें सत्र में लखनऊ के लिए खेलते नजर आएंगे। पिछले सत्र तक दिल्ली की कमान संभालने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज अब लखनऊ का नेतृत्व करेंगे। मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: हर टीम का पूरा शेड्यूल, कितने डबल हेडर और किन-किन स्टेडियम में मुकाबले, ग्राफिक्स में देखें सब कुछ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें