फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गुस्सा हुए एमएस धोनी, भोजपुरी में कसम लेकर बोले- हमका चाही बदला

Tue, 06 Mar 2018 03:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस धोनी
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी कुछ अनोखा करने के लिए क्रिकेट फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह 'कूल' होने के लिए बहुत फेमस हैं, लेकिन एक विज्ञापन में उनका बिलकुल जुदा अंदाज देखने को मिला।

विज्ञापन


इस विज्ञापन में धोनी 'कूल' होने के बजाय गुस्से में नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। धोनी गुस्से में भोजपुरी बोलते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस विज्ञापन में धोनी योद्धाओं वाले कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि धोनी ने कहा, 'आओ अपनी जांघों पर हाथ रखकर कसम खाएं, आज उनके छक्के छुड़ा देंगे। हमका चाही बदला। हम कौनो के माही-वाही नाहीं, ई है हमरी तलवार।' वीडियो में दिख रहा है कि एमएस धोनी को भूख लग रही है और इसकी वजह से उनके दिमाग की शांति खो गई है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि भारतीय टीम को 2011 वर्ल्ड कप विजेता बनाने वाले धोनी गेमिंग प्लेटफॉर्म ड्रीम11 के ब्रांड एम्बेसडर भी बने हैं। इसकी घोषणा सोमवार को की गई। मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक, 'ड्रीम11 के यूजर धोनी की तरह ही खेल (क्रिकेट) के धुरंधर बनना चाहते हैं। यह देखते हुए धोनी इसके ब्रांड एम्बेसडर के लिए उचित हैं।'
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें