फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: 'सब यहां और कहां', आईपीएल से पहले नए अवतार में नजर आए धोनी, जियो सिनेमा ने दिग्गज के साथ किया करार

Wed, 06 Mar 2024 08:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जियो सिनेमा ने दिग्गज क्रिकेटर के साथ आईपीएल से पहले अनुबंध किया है। इसके तहत धोनी को एक एड फिल्म में नए अवतार में दिखाया गया है। वह डबल रोल में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 22 मार्च से टी20 टूर्नामेंट का आगाज होगा जिसका पहला मुकाबला गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। दर्शकों के बीच इस टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साह है। इस बीच जियो सिनेमा ने फैंस को टूर्नामेंट से पहले खास तोहफा दिया है। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी डबल रोल में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


हाल ही में भारतीय टीम के पू्र्व कप्तान ने फेसबुक पोस्ट के जरिए फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी थीं। उन्होंने लिखा था कि "नया सीजन और नए रोल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।" इसके पीछे की कहानी का अब खुलासा हो गया है। जियो सिनेमा ने दिग्गज क्रिकेटर के साथ आईपीएल से पहले अनुबंध किया है। इसके तहत धोनी को एक एड फिल्म में नए अवतार में दिखाया गया है। वह डबल रोल में नजर आ रहे हैं। 
कभी दादा तो कभी पोते के रोल में नजर आए धोनी
इस फिल्म की परिकल्पना द स्क्रिप्ट ने की है जबकि निर्माण अर्ली मैन फिल्म्स द्वारा किया गया है। फिल्म में धोनी दादा और पोते के डबल रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में देखा जा सकता है कि टाटा आईपीएल के दौरान दादा और पोता फोन में मैच देख रहे हैं, तभी दादा को सीने में तकलीफ होती है। दोनों एंबुलेंस के जरिए अस्पताल की ओर रवाना होते हैं। दिलचस्प बात यह है कि दादा और पोता इस वक्त भी मैच देखते रहते हैं। वहीं, एंबुलेंस में बैठा मेडिकल अटेंडेंट भी अपने फोन पर मैच देखता नजर आता है। कहानी में मोड़ तब आता है जब दादा की गैस अचानक घूमती है और सभी को एहसास होता है कि दादा की बेचैनी का कारण महज गैस थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही मैच में सिक्स लगता है, तीनों खुश हो जाते हैं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर धोनी के नए अवतार को पसंद किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, जियो सिनेमा बहुत जल्द एक और फिल्म लेकर आएगा जिसमें पहली बार जसप्रीत बुमराह और कपिल देव साथ नजर आएंगे। जियो सिनेमा के क्रिएटिव मार्केटिंग हेड शगुन सेडा ने कहा, "यह अभियान दर्शकों द्वारा कंजम्पशन में आए सबसे बड़े परिवर्तनों मं से एक को प्रदर्शित करता है, जो प्रतिदिन स्पोर्ट्स को लाइव देखने के लिए लीनियर की बजाए डिजिटल माध्यम की ओर पलायन कर रहे हैं।"

आईपीएल 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग
आईपीएल के 17वें संस्करण की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर होगी। दर्शक इस नए सीजन को 12 भाषाओं में देख सकेंगे, जिसमें पहली बार हरियाणवी भाषा को भी शामिल किया गया है। दर्शक आईओएस और एंड्रॉयड पर जियो सिनेमा एड डाउनलोड करके इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें