फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में कैसा हो गया धोनी का हाल, भारतीय फुटबॉलर बोले- वो जमीन से जुड़े हुए

Sun, 10 May 2020 07:36 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस धोनी - फोटो : social media
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट से दूर धोनी के फैंस को उम्मीद थी कि इस साल IPL में माही धूम मचाएंगे, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से मौजूदा आईपीएल सत्र अनिश्चितकाल के लिए टल गया। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान घर पर मौजूद सभी क्रिकेटर्स इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर अपने फैंस से मुखातिब हो रहे थे, लेकिन हमेशा की तरह लाइम लाइट से दूर रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी गायब थे।

विज्ञापन


इस बीच सोशल मीडिया पर शुक्रवार से ही माही की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस फोटो में धोनी के बदले-बदले अंदाज देखने को मिले। छोटे-छोटे बालों वाले धोनी ढीली सी टी-शर्ट में सफेद दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं। धोनी की इस तस्वीर को देखकर फैंस अलग-अलग रिएक्शन देख रहे हैं। किसी को पूर्व कप्तान का यह लुक बेहद पसंद आ रहा है तो कोई अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा।

इस बीच भारतीय फुटबॉल टीम के मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा ने कहा कि धोनी जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं जो खिलाड़ियों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। थापा इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में चेन्नइयिन एफसी की ओर से खेलते हैं और धोनी इस टीम के सह-मालिक है। थापा ने कहा कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज उनका चहेता क्रिकेटर है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने शनिवार को थापा का एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने कहा, 'थाला मेरे चहेते क्रिकेटर है, उन्होंने 28 साल बाद भारतीय टीम को विश्व कप दिलवाया। वह अब तक के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।'

उत्तराखंड का 22 साल का यह खिलाड़ी धोनी की कप्तानी से काफी प्रभावित है। इसके पहले धोनी की पत्नी साक्षी ने उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। जहां क्रिकेटर बिस्तर पर लेटकर आराम से अपने टैबलट में गेम खेल रहे थे तो साक्षी शरारत के मूड में पैर का अंगूठा काट रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें